फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Home-made paint warehouse near Basant Talkies, nine fire extinguishers extinguished in one and a half hours

बसंत टाकीज के पास घर में बना पेंट गोदाम खाक, नौ दमकल ने डेढ़ घंटे में बुझाई आग

Sat, 14 Nov 2020 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 02:25 AM IST
विज्ञापन
Home-made paint warehouse near Basant Talkies, nine fire extinguishers extinguished in one and a half hours
जवाहर नगर बसंत सिनेमा के पीछे पेंट के गोदाम मे लगी आग को बुझाते दमकल कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

रात में अग्निकांड के बाद पहुंची कई थानों की पुलिस, दिन में रोडवेज के सामने रेस्टोरेंट में आग से नुकसान

विज्ञापन
बरेली। शुक्रवार को शहर में दो बड़े अग्निकांड से दहशत का माहौल रहा। रात में बसंत टाकीज के पास घर में बने पेंट गोदाम में आग लगी तो दमकल की नौ गाड़ियां डेढ़ घंटे तक जूझकर उस पर काबू कर सकीं। मौके पर एसपी सिटी समेत कई थानों की पुलिस पहुंच गई। वहीं, दिन में भीड़भाड़ वाले रोडवेज बस स्टैंड के सामने रेस्टोरेंट में सिलिंडर का रेगुलेटर लीक होने से आग भड़की जिसे समय रहते काबू पा लिया गया।
धर्मकांटा चौराहे से सटी नेहरू पार्क कॉलोनी में दवा व्यवसायी योगेश गुप्ता का घर है। इसमें गांधी नगर कॉलोनी निवासी परमेश अरोड़ा ने बाहरी हिस्से में पेंट की दुकान तो अंदर हॉल को गोदाम के रूप में किराये पर ले रखा है। इसी गोदाम में रात सवा आठ बजे आग भड़की। तब परमेश अपने घर जा चुके थे और योगेश, उनकी पत्नी रेखा व बेटी मुस्कान घर में थे। पड़ोसी मनीश ने आग लगने की सूचना दी तो तीनों लोग घर से भाग निकले। सूचना पर परमेश व उनके परिजन, प्रेमनगर पुलिस व दमकल आ गई। आग पानी डालने से और भड़की तो फोम टेंडर बुलाई गई। इसकी मदद से रात पौने दस बजे आग पर काबू पा लिया गया। एसपी सिटी रविंद्र कुमार, सीएफओ सीएम शुक्ला समेत कई थानेदार अपना फोर्स लेकर यहां आ गए। गली में आवागमन रोक दिया गया। आग लगने की वजह शार्टसर्किट मानी जा रही है।
विज्ञापन

इधर, पुराना रोडवेज स्टैंड पर शुक्रवार दोपहर मोहन पूड़ी वाला रेस्टोरेंट में सिलिंडर का रेगुलेटर लीक होने से आग लगी। इससे काफी नुकसान हो गया। भीड़भाड़ वाले स्थान पर अग्निकांड से हड़कंप की स्थिति बनी रही। सीएफओ सीएम शर्मा ने बताया कि दमकल स्टाफ ने दोनों जगह मेहनत से काम करके आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed