{"_id":"5fb171988ebc3e5fab3990c5","slug":"home-grown-man-who-shot-gambling-at-home-bareilly-news-bly4268701109","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर पर जुए का फड़ लगवाने वाले बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर पर जुए का फड़ लगवाने वाले बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुता। थाने के परेवा कुइयां ग़ांव में शुक्रवार रात साठ साल के रोशनलाल की उन्हीं के घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह शव मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन की तो पता लगा कि वह घर में अकेले रहते थे और शुक्रवार को शाम को उन्हें जुआरियों के साथ देखा गया था। पुलिस वारदात का कारण जुए के झगड़े को ही मान रही है।
रोशनलाल के बेटे अशोक कुमार उर्फ पाल बाबू ने पुलिस को बताया कि वह बरेली में एक प्राइवेट कंपनी में मजदूरी करता है। शनिवार सुबह दस बजे गांव के एक व्यक्ति ने फोन करके उसके पिता की हत्या किए जाने की सूचना दी। शुक्रवार रात छोटी दिवाली पर उनके घर में कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। पिता भी इसमें शामिल थे। रात में किसी वक्त उन्हें चेहरे में ठोड़ी के पास गोली मार दी गई। वे चार भाई हैं और चारों बाहर रहते हैं। घर भी गांव के बाहरी हिस्से में है लिहाजा किसी को गोली चलने की आवाज नहीं सुनाई दी।
एसओ वेदपाल सिंह ने शव को सील कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ फरीदपुर आलोक अग्रहरि भी घटनास्थल पर पहुंचे। अशोक की तहरीर पर अज्ञात हत्यारे के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। अशोक ने किसी से दुश्मनी होने से भी इनकार किया। पुलिस ने जांच-पड़ताल करने के बाद गांव में जुआ खेलने के लिए चर्चित आठ लोगों को उठाया है। आशंका जताई जा रही है कि रोशनलाल ने जुए ज्यादा रकम जीत ली थी, इसी कारण झगड़े के बाद उनकी हत्या कर दी गई। हालांकि दूसरे बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
बेटे का आरोप, घर में रखी नकदी गायब
रोशनलाल के नाम चार बीघा जमीन है। उनके चार बेटों में तीन की शादी हो गई है। उनकी पत्नी की कई साल पहले मृत्यु हो चुकी है। वह अकेले ही अपने घर में रहते थे। वह ताश खेलने के शौकीन थे। रोशनलाल के भाई खेमकरन लाल बरेली में लेखपाल हैं। बेटे अशोक ने बताया कि रोशनलाल अपने बटाईदार लालाराम से गुरुवार को ही आठ हजार रुपये लेकर आए थे जो घर में नहीं मिले। कमरे का ताला लगा हुआ था। उनका आधार कार्ड का पासबुक भी नहीं मिल रही है। लग रहा है कि हत्या करने वालों ने कमरे से सामान भी लूटा है।

प्राथमिक तौर पर जुए के झगड़े में हत्या का मामला लग रहा है। दूसरे बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। जल्दी ही खुलासा कर दिया जाएगा। - आलोक अग्रहरि, सीओ फरीदपुर