फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Holi Special trains will run from Delhi-Punjab to UP-Bihar on Holi

Holi Special Train 2025: होली पर दिल्ली-पंजाब से यूपी-बिहार के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, समय सारिणी जारी

Sun, 02 Mar 2025 08:53 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 02 Mar 2025 08:53 AM IST
सार

Holi Special Train 2025: होली के मद्देनजर रेलवे ने कई विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। दिल्ली, पंजाब और जम्मू से चलने वाली 24 ट्रेनें बरेली होकर गुजरेंगी। रेलवे ने इन विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर दी है। 

विज्ञापन
Holi Special trains will run from Delhi-Punjab to UP-Bihar on Holi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली के मद्देनजर ट्रेनों में कन्फर्म टिकट के लिए मची मारामारी के बीच रेलवे ने बरेली होते हुए अप-डाउन 24 विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर दी है। होली विशेष ट्रेनें दो से 31 मार्च तक अलग-अलग तारीखों में 82 फेरे लेंगी। समय सारिणी जारी होने के साथ होली विशेष ट्रेनों में टिकट बुकिंग भी शुरू हो गई है।

विज्ञापन


होली विशेष ट्रेनों का संचालन किए जाने से नियमित ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव कम होगा। कन्फर्म टिकट के लिए मारामारी भी नहीं होगी। इधर, कोहरे के कारण निरस्त चल रहीं 18 ट्रेनों का संचालन भी चार मार्च से पहले शुरू हो जाएगा। होली के मद्देनजर स्टेशनों पर बढ़ने वाले यात्रियों के दबाव को देखते हुए रेलवे ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


बरेली जंक्शन पर सामान्य और आरक्षित टिकट के लिए अतिरिक्त काउंटर भी खोले जाएंगे। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि यात्रियों के दबाव को देखते हुए अगर होली विशेष ट्रेनों की संख्या में इजाफा करने की जरूरत हुई तो वह भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन ट्रेनों का किया जाएगा संचालन
  • 04604 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-वाराणसी होली विशेष ट्रेन श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से नौ और 16 मार्च को शाम 6:15 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 8:48 बजे बरेली आएगी और शाम सात बजे वाराणसी पहुंचेगी। 04603 वाराणसी-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा होली विशेष ट्रेन वाराणसी से 11 व 18 मार्च को सुबह 5:30 बजे चलने के बाद शाम 6:48 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह 11:25 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी।
  • 04207 लखनऊ-दिल्ली होली विशेष ट्रेन तीन, 10 व 17 मार्च को लखनऊ से सुबह 8:05 बजे चलने के बाद दोपहर 12:08 बजे बरेली आएगी और शाम 6:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। 04208 दिल्ली-लखनऊ होली विशेष ट्रेन तीन, 10 व 17 मार्च को दिल्ली से रात 10:10 बजे चलने के बाद रात 2:35 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह 6:35 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
  • 04203 वाराणसी-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा होली विशेष ट्रेन आठ व 15 मार्च को वाराणसी से दोपहर दो बजे चलने के बाद रात 10:58 बजे बरेली आएगी और अगले दिन दोपहर 2:35 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी। 04204 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-वाराणसी होली विशेष ट्रेन नौ व 12 मार्च को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा रात 11:45 बजे चलने के बाद अगले दिन दोपहर 2:44 बजे बरेली आएगी और रात 11:55 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
  • 04022 नई दिल्ली-गोरखपुर होली विशेष ट्रेन सात, 14 व 21 मार्च को नई दिल्ली से दोपहर दो बजे चलने के बाद रात 7:21 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह पांच बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 04021 गोरखपुर-नई दिल्ली होली विशेष ट्रेन आठ, 15 व 22 मार्च को गोरखपुर से सुबह सात बजे चलने के बाद शाम 5:38 बजे बरेली आएगी और रात 11:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
  • 04504 चंडीगढ़-गोरखपुर होली विशेष ट्रेन छह, 13 व 20 मार्च को चंडीगढ़ से रात 11:35 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 6:53 बजे बरेली आएगी और शाम 5:35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 04503 गोरखपुर-चंडीगढ़ होली विशेष ट्रेन सात, 14 व 21 मार्च को गोरखपुर से रात 10:05 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह सात बजे बरेली आएगी और दोपहर दो बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।
  • 04012 दिल्ली-दरभंगा होली विशेष ट्रेन चार, सात, 11, 14 व 18 मार्च को दिल्ली से शाम 7:30 बजे चलने के बाद रात 12:01 बजे बरेली आएगी और अगले दिन शाम 4:30 बजे दरभंगा पहुंचेगी। 04011 दरभंगा-दिल्ली होली विशेष ट्रेन पांच, आठ, 12, 15 व 19 मार्च को दरभंगा से दरभंगा से शाम छह बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 11:32 बजे बरेली आएगी और शाम 4:35 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
  • 04026 दिल्ली-रक्सौल होली विशेष ट्रेन छह, 13 व 20 मार्च को दिल्ली से रात 11:05 बजे चलने के बाद अगले दिन तड़के चार बजे बरेली आएगी और शाम सात बजे रक्सौल पहुंचेगी। 04025 रक्सौल-दिल्ली होली विशेष ट्रेन सात, 14 व 21 मार्च को रात 10 बजे रक्सौल से चलने के बाद अगले दिन दोपहर 12:30 बजे बरेली आएगी और शाम 5:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
  • 04020 आनंद विहार-बरौनी होली विशेष ट्रेन दो, नौ व 16 मार्च को आनंद विहार से शाम 7:30 बजे चलने के बाद रात 12:01 बजे बरेली आएगी और अगले दिन शाम छह बजे बरौनी पहुंचेगी। 04019 बरौनी-आनंद विहार होली विशेष ट्रेन तीन, 10 व 17 मार्च को बरौनी से रात 10 बजे चलने के बाद अगले दिन दोपहर 1:10 बजे बरेली आएगी और शाम सात बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
  • 05005 गोरखपुर-अमृतसर होली विशेष ट्रेन पांच, 12, 19 व 26 मार्च को गोरखपुर से दोपहर 2:40 बजे चलने के बाद रात 11:08 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह 9:30 बजे अमृतसर पहुंचेगी। 05006 अमृतसर-गोरखपुर होली विशेष ट्रेन छह, 13, 19 व 27 मार्च को अमृतसर से दोपहर 12:45 बजे चलने के बाद रात 10:51 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह 9:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
  • 05113 छपरा-आनंद विहार होली विशेष ट्रेन पांच, 12, 19 व 26 मार्च को छपरा से दोपहर 3:45 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 7:58 बजे बरेली आएगी और दोपहर 2:25 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। 05114 आनंद विहार-छपरा होली विशेष ट्रेन छह, 13, 19 व 27 मार्च को आनंद विहार से शाम चार बजे चलने के बाद रात 10:40 बजे बरेली आएगी और अगले दिन दोपहर दो बजे छपरा पहुंचेगी।
  • 05053 गोरखपुर-खातीपुर होली विशेष ट्रेन दो, नौ, 16, 23 व 30 मार्च को गोरखपुर से रात 9:15 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 7:15 बजे बरेली आएगी और शाम 5:30 बजे खातीपुर पहुंचेगी। 05024 खातीपुर-गोरखपुर होली विशेष ट्रेन तीन, 10, 17, 24 व 31 मार्च को खातीपुर से शाम 7:30 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 5:45 बजे बरेली आएगी और दोपहर 2:45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
  • 05301 मऊ-अंबाला कैंट होली विशेष ट्रेन छह, 13, 20 व 27 मार्च को मऊ से सुबह चार बजे चलने के बाद दोपहर 3:35 बजे बरेली आएगी और रात 12:15 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी। 05302 अंबाला कैंट-मऊ होली विशेष ट्रेन सात, 14, 21 व 28 मार्च को अंबाला कैंट से रात 1:40 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 9:40 बजे बरेली आएगी और रात 9:30 बजे मऊ पहुंचेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed