फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Holi special train will pass from Kasganj to Chhapra via Bareilly

Bareilly News: कासगंज से छपरा के लिए बरेली होकर गुजरेगी होली विशेष ट्रेन

Mon, 10 Mar 2025 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Holi special train will pass from Kasganj to Chhapra via Bareilly
बरेली। रेलवे ने बरेली होते हुए एक और होली विशेष ट्रेन की समय सारिणी जारी की है। यह ट्रेन कासगंज से छपरा के बीच चलेगी। बरेली होते हुए गुजरने वाली कासगंज-छपरा-कासगंज होली विशेष ट्रेन को उझानी और बदायूं में भी ठहराव दिया जाएगा। इससे पहले रेलवे बरेली होते हुए गुजरने वाली 48 होली विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर चुका है।
विज्ञापन

05092 कासगंज-छपरा होली विशेष ट्रेन 10 से 24 मार्च तक प्रत्येक सोमवार व बृहस्पतिवार को कासगंज से शाम 7:50 बजे चलने के बाद रात 8:46 बजे उझानी, 8:58 बजे बदायूं, 10:01 बजे बरेली आएगी। यहां से 10:18 बजे बरेली सिटी, 10:38 बजे इज्जतनगर पहुंचेगी। यहां से भोजीपुरा, पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, पडरौना, गोपालगंज होते हुए अगले दिन दोपहर 2:20 बजे छपरा पहुंचेगी। वापसी में 05091 छपरा-कासगंज होली विशेष ट्रेन 11 से 25 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को छपरा से शाम 4:50 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 7:50 बजे इज्जतननगर, 8:08 बजे बरेली सिटी, 8:28 बजे बरेली जंक्शन, 9:18 बजे बदायूं, 9:30 बजे उझानी और 10:55 बजे कासगंज पहुंचेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed