फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   holi 2023 policemen celebrates holi in the police line of bareilly

यह है होली... 'खाकी' वाली: बरेली पुलिस लाइन में हुई रंगों की बारिश, DJ पर जमकर नाचे पुलिसवाले

Thu, 09 Mar 2023 12:21 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 09 Mar 2023 12:21 PM IST
सार

बरेली में होली वाले दिन आम लोगों की सुरक्षा में मुस्तैदी से तैनात रहे पुलिसवालों ने गुरुवार को होली मनाई। पुलिस लाइन में होली कार्यक्रम हुआ। यहां डीजे पर पुलिसवालों ने जमकर डांस किया। 

विज्ञापन
holi 2023 policemen celebrates holi in the police line of bareilly
पुलिस लाइन में होली खेलते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में रामबरात में हुरियारों की और होली पर आम लोगों की सुरक्षा में मुस्तैद रहे पुलिसकर्मियों को होली खेलने का मौका मिला तो उन्होंने कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी। डीजे की धुन पर थिरकते हुए रंगों से सराबोर हुए। शुरुआत पुलिस लाइन से हुई। जमकर धमाल के बाद सभी आईजी, एसएसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों के आवास पहुंचे और उन्हें रंग, गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन


गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे से ही पुलिस लाइन में होली को हर्षोल्लास से मनाने की तैयारियां शुरू हो गई थी। सुबह दस बजे से पहले ही रंगों से पुलिसकर्मी सराबोर होने लगे थे। फायर ब्रिगेड के वाहनों से रंग खेलने के लिए पानी मुहैया कराया गया। हौज के जरिए पानी की बौझार से जो रंगरूट गुजरे वे भीगते रहे। 
विज्ञापन


आरआई निरोत्तम सिंह को होली की शुभकामनाएं दीं। दोपहर करीब 12 बजे के बाद सभी पुलिसकर्मी अधिकारियों के आवास पर पहुंचे। सबसे पहले आईजी डॉ. राकेश कुमार सिंह के आवास पहुंचे। फिर एसएसपी अखिलेश चौरसिया, एसपी सिटी राहुल भाटी के आवास पहुंचे और रंग खेला। पुलिस लाइन सभागार में कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


holi 2023 policemen celebrates holi in the police line of bareilly
शाहजहांपुर पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों से होली मिलते एसपी एस. आनंद - फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर में रंगों का त्योहार होली सकुशल निपटाकर गुरुवार को पुलिसकर्मी रंग से सराबोर हो गए। पुलिस लाइन में जमकर होली खेली गई। पुलिसकर्मियों ने साथियों को रंग लगाया और फिल्मी गीतों पर खूब डांस किया। बाद में पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे, जिन्हें अधीनस्थ कर्मचारियों ने गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कई थानों में भी पुलिस वालों ने होली खेली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed