फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Hockey bronze medal boosted the enthusiasm of players

Bareilly News: हॉकी के कांस्य ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

Fri, 09 Aug 2024 06:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 09 Aug 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
Hockey bronze medal boosted the enthusiasm of players
बरेली। भारतीय हॉकी टीम ने बृहस्पतिवार को कांस्य जीता तो शहर के खेलप्रेमी गदगद हो उठे। कई खेल प्रेमियों ने कांस्य पदक का सोने से भी खास बताया। लगातार दो ओलंपिक में देश को पदक मिलने से शहरवासी उत्साहित दिखे। बातचीत में खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों ने अपनी खुशी साझा की।
विज्ञापन

---

हॉकी में पदक जीतने पर पूरा देश गौरवान्वित हुआ है। इससे पहले टोक्यो ओलंपिक में भी टीम कांस्य पदक लाने में सफल रही थी। टीम की जीत से नवोदित खिलाड़ियों का हौसला बढ़ेगा। - काजल, हॉकी खिलाड़ी, एनईआर
विज्ञापन


भारतीय टीम का कांस्य पदक सोने से भी खास है। यह जीत केवल टीम की नहीं, वरन हर देशवासी की है। भारतीय टीम ने ओलंपिक में हॉकी स्पर्धा में इस बार अपना 13वां पदक जीत लिया है। - कोमल, हॉकी खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉकी टीम के ओलंपिक में पदक जीतने से भारतीय बहुत खुश हैं। भारतीय टीम के सहायक प्रशिक्षक शिवेंद्र सिंह से बात करने पर उन्होंने पहले ही पदक जीतने की संभावना जाहिर कर दी थी। - हसीब हुसैन खान, हॉकी खिलाड़ी


भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल किए और स्पेन के खिलाफ टीम को बढ़त दिलाई। भारतीय टीम ने पदक जीतकर ओलंपिक में अपना दबदबा कायम रखा है। हमें गर्व है अपनी टीम पर। - प्रियंका गौतम, हॉकी खिलाड़ी, एनईआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed