फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Historyheater Ejaz broke bail and appears in court, went to jail

Bareilly News: बेटे को विदेश भेजने के नाम पर महिला से नौ लाख रुपये ठगे

Fri, 15 Dec 2023 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Historyheater Ejaz broke bail and appears in court, went to jail
पीलीभीत। बेटे को विदेश भेजने के नाम पर हरियाणा के दंपती ने महिला से नौ लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने जब काफी लंबे समय तक बेटे को विदेश नहीं भेजा और रुपये भी नहीं लौटाए तो महिला ने एसपी से शिकायत की। एसपी के आदेश पर गजरौला पुलिस ने दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गजरौला क्षेत्र के गांव सकरिया निवासी जसवीर कौर ने बताया कि हरियाणा के जिला अंबाला के थाना अंबाला क्षेत्र के हाउस नंबर 22 दलीपगढ़ निवासी बृजभूषण से उसकी जान पहचान थी। 2 मार्च 2022 को वह अपने पुत्र हरप्रीत के साथ उसके घर गई थी। बृजभूषण व उसकी पत्नी सिमरन कौर से मुलाकात कर बेटे को विदेश भेजने की बात कही। दंपती ने विदेश भेजने के नाम पर दस लाख रुपये मांगे।
विज्ञापन

इस पर सहमति देते हुए जसवीर कौर ने धीरे-धीरे करके कुछ रुपये उनके खाते में डाले व कुछ नकद दिए। इस तरह से 9.20 लाख रुपये दंपती को दे दिए। बावजूद इसके दंपती टाल मटोल करते रहे युवक को विदेश नहीं भेजा। महिला ने जब रुपये वापस मांगे तो बृजभूषण ने साढ़े तीन लाख रुपये का चेक दिया जो कि बाउंस हो गया। एसपी अतुल शर्मा के आदेश पर गजरौला पुलिस ने बृजभूषण और उसकी पत्नी सिमरन कौर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed