फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   History sheeter stabbed to death in Bhojipura

Bareilly News: भोजीपुरा में हिस्ट्रीशीटर की चाकू से गोदकर हत्या

Sun, 25 May 2025 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
History sheeter stabbed to death in Bhojipura
भोजीपुरा (बरेली)। थाना क्षेत्र के रम्पुरा माफी में हिस्ट्रीशीटर बाबू खां की उसके ही दोस्त एहसान ने अपने घर के सामने दिन में ही चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात से पहले आरोपी एहसान बाबू को कंधे पर हाथ रखकर अपने घर के सामने ले गया और हत्या कर भाग गया। अधिकारियों ने निरीक्षण किया और मौके से फॉरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए। तीन लोगों पर रिपोर्ट कराई गई है।
विज्ञापन




53 वर्षीय बाबू खां शनिवार को गांव के ही इसराइल उर्फ छुटका के निर्माणाधीन मकान पर ईंट-गारा ढोने की मजदूरी कर रहा था। सुबह दस बजे गांव निवासी एहसान खां उसके पास आया और उससे बातचीत करने लगा। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि 52 वर्षीय एहसान ने बाबू के कंधे पर हाथ रखा और उसे अपने साथ ले गया। निर्माणाधीन मकान से पचास मीटर दूरी पर एहसान खां ने अपने घर के सामने बाबू पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिए। उस वक्त घटनास्थल पर एहसान खां का बेटा फैजान व छोटी बेटी भी खड़े थे। मकान पर काम कर रहे राज मिस्त्री व मजदूरों ने शोर मचाया तो एहसान भाग गया।
विज्ञापन


सूचना पर आए परिजन बाबू को उठाकर तत्काल पास ही स्थित मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रवीन सोलंकी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। तहेरे भाई मुशीर खां की तहरीर पर पुलिस ने एहसान खां, उसके तहेरे भाई कामरान व साले शहरोज के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। मुशीर खां ने बताया है कि कामरान व शहरोज का भी हत्या में हाथ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




--



मृतक बाबू खां भोजीपुरा थाने का हिस्ट्रीशीटर था। आरोपी एहसान भी अपराधी प्रवृत्ति का है। दोनों आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं, जिन्होंने एक साथ घटनाएं की थीं। अचानक ऐसा क्या हुआ जो बाबू की हत्या कर दी, ये एहसान की गिरफ्तारी के बाद ही पता चलेगा। - मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी उत्तरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed