फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   History-sheeter Sandesh Kannaujiya entry into BJP in Bareilly

संदेश कन्नौजिया की भाजपा में एंट्री: 21 केस, नेता के इशारे पर पुलिस पड़ी थी पीछे; जानें हिस्ट्रीशीटर की कुंडली

Thu, 11 Apr 2024 07:20 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 11 Apr 2024 07:20 PM IST
सार

चुनावी माहौल के बीच हिस्ट्रीशीटर संदेश कन्नौजिया की भारतीय जनता पार्टी में एंट्री हो गई है। आयोजन के दौरान मंत्री और सांसद ने पटका पहनाया। संदेश ने पार्टी में शामिल होते ही कहा कि पार्टी की नीतियां जन-जन तक पहुंचाएंगे।

विज्ञापन
History-sheeter Sandesh Kannaujiya entry into BJP in Bareilly
हिस्ट्रीशीटर संदेश कन्नौजिया की भाजपा में एंट्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिथरी थाने के हिस्ट्रीशीटर संदेश कन्नौजिया ने भाजपा का दामन थाम लिया है। संदेश के खिलाफ बिथरी समेत अन्य थानों में करीब 21 मुकदमे दर्ज रहे हैं। रासुका भी लग चुकी है। एक वक्त में संदेश के पीछे पुलिस पड़ी रहती थी। संदेश पर सपा में जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी रह चुकी है।

विज्ञापन


बुधवार को आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप के कैंप कार्यालय पर बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन बुलाया गया था। यहीं पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, सांसद धर्मेंद्र कश्यप, क्लस्टर प्रभारी पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने संदेश कन्नौजिया के गले में भाजपा का पटका पहनाकर उन्हें पार्टी में शामिल कर लिया। मंच पर मौजूद नेताओं ने संदेश से पार्टी व संगठन के हित में काम करने और पार्टी की नीतियां जन-जन तक पहुंचाने की अपेक्षा की। 
विज्ञापन


संदेश ने भरोसा दिलाया कि वह पार्टी के लिए जीजान से काम करेंगे। संदेश की पार्टी में आमद की पुष्टि करते हुए आंवला सांसद के मीडिया प्रभारी राहुल कश्यप ने कहा कि भाजपा की नीतियों से खुश होकर संदेश कन्नौजिया ने पार्टी की सदस्यता ली है। कहा कि संदेश अपने समर्थकों के साथ बिथरी क्षेत्र में पार्टी के लिए चुनावी मददगार साबित होंगे। सपा प्रत्याशी का चुनाव इससे कमजोर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

21 मुकदमे थे, नेता के इशारे पर पुलिस पड़ी थी पीछे
बिथरी के कचौली गांव के निवासी संदेश कन्नौजिया पर बिथरी व आसपास के थानों में करीब 21 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। इनमें हत्या, जानलेवा हमला, गुंडा एक्ट, बलवा, धोखाधड़ी, रंगदारी की धाराएं लगी हैं। संदेश की हिस्ट्रीशीट खुली थी। संदेश पर गैंगस्टर लगी थी और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत भी कार्रवाई हुई थी। बसपा सरकार में एक कद्दावर नेता की संदेश से ठन गई थी और उनका एनकाउंटर करने की तैयारी थी। तब संदेश ने दूसरे कद्दानर नेता की शरण लेकर बमुश्किल जान बचाई थी। बिथरी की राजनीति में कई गुट बन गए थे जो एकदूसरे को नीचा दिखाने में जुटे रहते थे।

संदेश का संदेश: प्रत्याशियों का करेंगे प्रचार
संदेश कन्नौजिया से बात की तो उनका कहना था कि उनके खिलाफ कई मुकदमे राजनीति कारणों से लिखाए गए। वह व्यापार कर रहे हैं। वह सपा में रहे हैं और जिला उपाध्यक्ष का पद भी उनके पास रहा है। अब भाजपा ने भरोसा जताया है तो किसी पद या स्वार्थ से नहीं आए हैं। कोई राजनीतिक महत्वाकांक्षा नहीं है। पार्टी प्रत्याशियों का प्रचार करेंगे और जनता तक पार्टी की नीतियां पहुंचाएंगे।

जिलाध्यक्षों ने पल्ला झाड़ा
संदेश की आमद के बाद सोशल मीडिया गरमा गया है। कुछ लोग पक्ष में तो कुछ विपक्ष में कमेंट कर रहे हैं। भाजपा के अपराधीकरण से भी इसे जोड़ा जा रहा है। इस मामले में बरेली जिलाध्यक्ष पवन शर्मा से बात की गई तो उनका कहना था कि सदस्यता आंवला लोकसभा क्षेत्र में ली गई है, उनसे इसका मतलब नहीं है। आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह का कहना था कि संदेश जहां रह रहे हैं वो बरेली लोकसभा क्षेत्र में आता है। फिर कहा कि चुनाव में कोई भी समर्थन दे सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed