फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Hindi Hain Hum: Girls take oath to have conversation in Hindi only

हिंदी हैं हमः छात्राओं ने हिंदी में ही वार्तालाप करने की ली शपथ

Wed, 15 Sep 2021 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Hindi Hain Hum: Girls take oath to have conversation in Hindi only
शपथ लेतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

अमर उजाला फ ाउंडेशन के हिंदी हैं हम अभियान के तहत इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज और वीरांगना अवंतीबाई महाविद्यालय में मंगलवार को निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। छात्राओं ने राजभाषा हिंदी की उन्नति और जन-जन की भाषा बनाने के लिए हिंदी के सरलीकरण पर जोर दिया। छात्राओं ने हिंदी को देश का गौरव बताते हुए हिंदी के प्रोत्साहन के लिए इसे रोजगार में प्राथमिकता देने की आवश्यकता बताई।

विज्ञापन
हिंदी दिवस पर प्रतियोगिता के बाद छात्राओं ने बोलचाल में हिंदी का ही प्रयोग करने की शपथ ली। विद्यालय के स्टॉफ ने भी हिंदी को प्राथमिकता देने की शपथ ली। कहा, हम शपथ लेते हैं कि अपने घर-परिवार एवं समाज में बोलचाल के लिए हिंदी का ही प्रयोग करेंगे। स्वयं तो हिंदी का प्रयोग करेंगे ही, अन्य लोगों को भी प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान इस्लामिया गर्ल्स कॉलेज की प्रधानाचार्य चमन जहां ने कहा कि हिंदी को उन्नति के शिखर पर आरूढ़ करने के लिए घर-परिवार से लेकर स्कूल-कॉलेज तक बोलचाल की भाषा बनाना होगा। ऐसा न हो कि उच्च शिक्षा में जाते-जाते हम हिंदी से दूर हो जाएं। वीरांगना अवंतीबाई महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक अनु महाजन ने कहा, हिंदी भाषा को जन-जन की भाषा बनाने के लिए जन सहभागिता जरूरी है। इसे रोजगार से जोड़ने के लिए सरकार को प्रभावी कदम उठाने होंगे। दक्षिण और पूर्वोत्तर राज्यों के लोगों को हिंदी से जोड़ने के लिए सरकारी स्तर पर सार्थक पहल करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल-कॉलेजों में प्रतियोगिताओं की रही धूम

 मंगलवार को हिंदी दिवस पर स्कूल-कॉलेज में निबंध, प्रश्नोत्तरी और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राआें ने रंगोली बनाईं। शहर के कवियों और साहित्यकारों ने गोष्ठियों के माध्यम से हिंदी के प्रचार-प्रसार पर चर्चा की। कई जगह सम्मान समारोह भी आयोजित किए गए।
महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय के बीएड विभाग में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। उद्घाटन प्राचार्य. डॉ सौरभ अग्रवाल, विभागाध्यक्ष डॉ. मीनाक्षी चंद्रा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और द्वीप प्रज्वलित कर किया। निबंध लेखन के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। जीआरएम डोहरा में प्रबंधक राजेश जौली और निदेशक त्रिजित अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नैनीताल रोड पर स्थित स्कूल में शिक्षक रजनीश त्रिवेदी, डॉ. मोहिनी, सीमा आदि काव्य पाठ किया। शिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। एसआर इंटर नेशनल स्कूल में बच्चों ने रामधारी सिंह दिनकर, सुभद्रा कुमारी चौहान, सोहन लाल द्विवेदी की कविताओं का पाठ किया।
बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक विद्यालय लखौरा में प्रधानाध्यापक नीता जोशी ने प्रतियोगिताएं कराईं। छात्राओं ने रंगोली बनाई। रामनगर के संविलियन विद्यालय तिगरा खानपुर में निबंध प्रतियोगिता हुई। शिक्षक सत्येंद्र पाल सिंह ने बच्चों को हिंदी का महत्व समझाया। विद्यालय बारी खेड़ा में पवन दिवाकर, कल्पना, जान सिंह, विजय नगला में नीरज कुमार, उच्च प्राथमिक विद्यालय दलीपुर में नूरबानो ने प्रतियोगिता कराई। शिक्षक ओमकार शर्मा, संजीव सिंह ने आलमपुर जाफ राबाद के प्राथमिक विद्यालय, हररामपुर में शिक्षिका मिनी वर्मा व प्रदीप सिंह ने पोस्टर प्रतियोगिता कराई। प्राथमिक विद्यालय लहर में हेमंत कुशवाहा मीनू कुमारी उच्च प्राथमिक विद्यालय पथरा में अध्यापिका सारिका सक्सेना ने बच्चों में कला प्रतियोगिता कराई। फ रीदपुर के प्राथमिक विद्यालय ढढरुआ में प्रदीप तोमर ने निबंध प्रतियोगिता कराई।
भुता के प्राथमिक विद्यालय विलौहुआ में संतोष पांडेय, निकसुआ विद्यालय में राहुल तोमर ने कंपोजिट विद्यालय रूपपुर में दीपशिखा ने हिंदी दिवस पर बच्चों की लेखन प्रतियोगिता कराई। बिथरी चैनपुर के डोहरिया में रेखा देवी, प्राथमिक विद्यालय विकमपुर में स्वेता सिंह ने पोस्टर प्रतियोगिता कराई। भोजीपुरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय घूंसा में भानु प्रताप सिंह ने बच्चों को हिंदी दिवस के महत्व को विस्तार से समझाया। मॉडल प्राथमिक विद्यालय पीपलसाना चौधरी में शिक्षिका ज्योति वाला ने पोस्टर प्रतियोगिता कराई। भदपुरा के प्राथमिक विद्यालय बोरिया में राखी गंगवार ने हिंदी के विकास पर चर्चा की।
प्राथमिक विद्यालय जादौपुर में रवि कुमार, अहिल्या में राजेश कुमार सिंह ने विचार व्यक्त किए। भोजीपुरा के प्राथमिक विद्यालय पुरनापुर में सुमन वर्मा ने पोस्टर प्रतियोगिता कराई। भुता के उच्च प्राथमिक विद्यालय शिवनगर के शिक्षक अनुज शर्मा ने बताया कि हिंदी दिवस से हिंदी पखवाड़े की शुरूआत की गई है। मंगलवार को सुलेख प्रतियोगिता, बुधवार को स्लोगन प्रतियोगिता और अंतिम दिन बृहस्पतिवार को भाषण प्रतियोगिता कराई जाएगी।

जिला कारागार में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने किया। अध्यक्षता हरीश शर्मा यमदूत और संचालन रोहित राकेश ने किया। कार्यक्रम में टूंडला फि रोजाबाद से कवि सुबोध सुलभ, हरदोई से अजीत शुक्ला, पीलीभीत से एकता भारती, बदायूं से कमलकांत तिवारी, मुंबई से हरीश शर्मा, नगमा बरेलवी, राजीव गोस्वामी और रोहित राकेश ने काव्य पाठ किया। वेद प्रचार मंडल की ओर से वर्चुअल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें रुहेलखंड विश्वविद्यालय में हिंदी विभाग न होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया गया। मुख्य वक्ता विष्णुमित्र वेदार्थी आदि ने विचार व्यक्त किए। जनवादी कवि बृजलाल गुप्त की स्मृति में मंगलवार को साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्था सुपंथी साहित्य परिषद के तत्वावधान में बिहारीपुर खत्रियान में कवि इंद्रदेव त्रिवेदी को साहित्य में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। अध्यक्षता प्रो. एनएल शर्मा, संचालक डॉ. दीपंकर गुप्त ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed