Pilibhit: प्रधानमंत्री मोदी के लिए हिना परवीन ने बनाई 56 इंच की बांसुरी, अपने हाथों से करना चाहती हैं भेंट
पीलीभीत में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहर के ड्रमंड इंटर कॉलेज में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के लिए उनकी समर्थक हिना परवीन ने 56 इंच की बांसुरी तैयार की है। जिसे वह अपने हाथों से उन्हें भेंट करना चाहती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के मोहल्ला बशीर खां की रहने वाली हिना परवीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए 56 इंच की बांसुरी तैयार की है। इस बांसुरी को बनाने में दो से तीन दिन का समय लगा है। प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को शहर के ड्रमंड इंटर कॉलेज में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। हिना परवीन ने बताया कि वह चाहती हैं कि पीलीभीत जिले की पहचान बांसुरी को प्रधानमंत्री को भेंट किया जाए। हालांकि उन्हें प्रधानमंत्री मोदी के मंच पर पहुंचने की अनुमति नहीं है। प्रधानमंत्री को बांसुरी भेंट करने के लिए हिना परवीन ने भाजपा जिलाध्यक्ष से बात की है।
विश्व की सबसे लंबी बांसुरी राम मंदिर अयोध्या भेजी
हिना परवीन और उनके परिवार के सदस्य विश्व की सबसे लंबी बांसुरी बना चुके हैं। इस बांसुरी को प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अयोध्या धाम ले जाया गया था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ब्रज प्रांत के प्रचारक हरीश रौतेला ने इस बांसुरी का पूजन किया था। इस बांसुरी की लंबाई 21.6 फुट है, जिसे वहां के संग्रहालय में रखा गया है। इससे पहले उन्होंने 16 फुट लंबी बांसुरी बनाई थी। अब प्रधानमंत्री को भेंट करने के लिए हिना परवीन ने 56 इंच की बांसुरी तैयार की है। इस बांसुरी पर विशेष रूप से सजावट की गई है। फिलहाल उन्हें मंच पर जाने की अनुमति नहीं मिली है। हिना का कहना है कि वह प्रधानमंत्री की सभा में जाएंगी।
प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम
प्रधानमंत्री की चुनावी सभा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। शहर और अन्य प्रमुख मार्गों की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। हेलीपैड से लेकर सभास्थल के आगे छतरी चौराहे तक सुबह छह बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक वाहनों को प्रवेश नहीं मिलेगा। शहर के कई अन्य मार्गों पर भी आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। एसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि यातायात संबंधी किसी भी समस्या के लिए यातायात प्रभारी राघवेंद्र सिंह चौहान से मोबाइल नंबर 9454404104 पर संपर्क किया जा सकता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.