{"_id":"85422fc345695a5ff6f7c5cc8dbcd3eb","slug":"hill-society-was-in-ramlila-ravan-dahan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्वतीय समाज की रामलीला में हुआ रावण दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्वतीय समाज की रामलीला में हुआ रावण दहन
बरेली
Updated Sat, 24 Oct 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पर्वतीय समाज की रामलीला का शुक्रवार को समापन हो गया। कैंट के बीआई बाजार में दशहरा मेले का उत्तराखंड संस्कृति का रूप देने का भी प्रयास रहा। पहाड़ की प्रसिद्ध लोक नृत्य संस्कृति छोलिया नृत्य का आयोजन किया गया। रावण और मेघनाद के पुतलाें का भी दहन हुआ।
कैंट स्थित मिलट्री ग्राउंड में पर्वतीय समाज की ओर से दशहरे मेले में खूब रौनक रही। प्रतिदिन रामलीला का आयोजन हुआ, जिसमें यहां के स्थानीय बच्चों और बड़ों ने भाग लिया। गुरुवार को राजतिलक का प्रसंग करने के बाद शुक्रवार को रावण का कार्यक्रम रखा गया। मेले का शुभारंभ दीप्ती जोशी ने किया। इस दौरान आतिशबाजी भी हुई। उत्तराखंड संस्कृति को समेटे तमाम कार्यक्रम भी हुए। छोलिया नृत्य ने समां बांधा। कार्यक्रम में अध्यक्ष गिरीश चंद्र पांडेय, मदन सिंह बिष्ट, भुवन चंद्र पांडेय, कुंवर सिंह बिष्ट, नरेंद्र सिंह बिष्ट, इंद्र सिंह बिष्ट, मीडिया प्रभारी सुरेश चंद्र पंत व अन्य दर्जनों सदस्यों ने अपना सहयोग दिया।