{"_id":"5f5e7c7d8ebc3efbc85d92f6","slug":"highway-jammed-for-12-hours-after-truck-overturns-near-bahgul-bridge-bareilly-news-bly419643397","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहगुल पुल के पास ट्रक पलटने से 12 घंटे तक जाम रहा हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहगुल पुल के पास ट्रक पलटने से 12 घंटे तक जाम रहा हाईवे
विज्ञापन
हुलास नगरा में लगा जाम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार बजे से लगा जाम आधी रात बाद खुल सका, ट्रक को हटाने पहुंची क्रेन भी जाम में फंसी
विज्ञापन
हुलासनगरा क्रॉसिंग के बार-बार बंद होने से भीषण हुए जाम के हालात
फतेहगंज पूर्वी। बरेली-लखनऊ हाईवे की दुर्दशा बेहद खराब होने से यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को अक्सर जाम से दो-चार होना पड़ता है। रविवार शाम भी बहगुल पुल के पास हाईवे के गड्ढों में फंसकर एक ट्रक पलट गया। बीच सड़क पर ट्रक पलटने से कुछ ही देर में दो किलोमीटर तक जाम लग गया।
इस दौरान हुलासनगरा क्रॉसिंग ट्रेनों को गुजारने के लिए बार-बार बंद किए जाने से भी जाम और भीषण हो गया। क्रॉसिंग के दोनों तरफ कई किलोमीटर लंबी वाहनों की लाइन लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छोटे वाहनों को कसरक और जैतीपुर लिंक मार्ग से निकालना शुरू किया, लेकिन हालात काबू में नहीं हो सके। इस बीच ट्रक को सड़क से हटाने के लिए मंगाई गई क्रेन भी जाम में फंस गई। रात करीब नौ बजे क्रेन ट्रक तक पहुंच सकी, इसके बाद ट्रक को सड़क से हटाया जा सका, लेकिन हाईवे जाम की गिरफ्त से मुक्ति नहीं पा सका। पुलिस ने आधी रात बाद जाम खुलने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हुलासनगरा क्रॉसिंग के बार-बार बंद होने से भीषण हुए जाम के हालात फतेहगंज पूर्वी। बरेली-लखनऊ हाईवे की दुर्दशा बेहद खराब होने से यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को अक्सर जाम से दो-चार होना पड़ता है। रविवार शाम भी बहगुल पुल के पास हाईवे के गड्ढों में फंसकर एक ट्रक पलट गया। बीच सड़क पर ट्रक पलटने से कुछ ही देर में दो किलोमीटर तक जाम लग गया।