फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Highway

बन रहे पुलों के पास से संभलकर गुजरें, सर्विस लेन खतरनाक

Mon, 11 Nov 2019 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
Highway
बरेली। शहर में निर्माणाधीन फ्लाईओवर और ओवरब्रिज का निर्माण पूरा होने से पहले ही पब्लिक की सहूलियत के लिए बनाई गई उनकी सर्विस लेन टूटने और उधड़ने लगी हैं। तमाम गड्ढे होने के साथ बजरी फैल जाने से ये सड़कें खतरनाक हो गई हैं। लालफाटक और आईवीआरआई क्रॉसिंग पर बनाई गई सर्विस लेन की हालत ज्यादा ही खराब है। टूटी-उधड़ी सर्विस लेन से हर वक्त धूल उड़ने से लोग लगातार दिक्कतें झेल रहे हैं। सेतु निगम के अफसर यह कहकर हाथ खड़े कर रहे हैं कि उन्हें सर्विस लेन बनाने का बजट एक बार ही मिलता है, लिहाजा अब उनकी मरम्मत कराने का उनके पास कोई रास्ता नहीं है।
विज्ञापन

आईवीआरआई ओवरब्रिज: उड़ती धूल से लोग परेशान
आईवीआरआई ओवरब्रिज पर करीब सालभर से काम बंद है। रेलवे के अपना काम पूरा न करने से यह प्रोजेक्ट लटका हुआ है। नैनीताल रोड और आईवीआरआई की तरफ से इस ओवरब्रिज की सर्विस लेन काफी खस्ताहाल हो गई है। नैनीताल रोड पर करीब सौ मीटर का हिस्से में तारकोल तक गायब हो चुका है। गाड़ियों के निकलने पर बजरी उछलती रहती है। धूल उड़ने से राहगीरों के साथ आसपास रहने वालों का भी जीना दूभर हो गया है। पिछले डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने सेतु निगम के अधिकारियों को सर्विस लेन को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया था लेकिन उन्होंने मरम्मत नहीं कराई।
विज्ञापन

लालफाटक रोड: अफसरों को फिर हादसे का इंतजार
लालफाटक रोड पर सर्विस लेन न बनाए जाने से हादसे में कई लोगों की मौत हो गई थी। सेतु निगम की इस लापरवाही का मामला शासन तक पहुंचने के बाद पिछले साल यहां सर्विस लेन बनाई गई लेकिन मरम्मत न कराए जाने की वजह से इस पर कई जगह बड़े और गहरे गड्ढे हो गए हैं। रेलवे फाटक के पास रामगंगा की ओर सर्विस लेन पर बड़ा गड्ढा हो जाने से बाइक वाले अक्सकर गिरते रहते हैं। नाले के साइड में भी गई जगहों पर रोड पर दरार पड़ गई है। दूसरी साइड में भी सर्विस लेन टूट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेटेलाइट चौराहा: कुछ महीने भी नहीं चली सर्विस लेन
सेटेलाइट फ्लाईओवर का निर्माण कुछ महीने पहले ही शुरू हुआ है। इसके बावजूद यहां बनाई गई सर्विस लेन टूटनी शुरू हो गई है। ईसाईयों की पुलिया की ओर रोडवेज वर्कशॉप के पास रोड काफी उधड़ गई है। उसके आगे भी कई जगहों पर गड्ढे हो गए हैं। सेतु निगम के अफसर इसकी मरम्मत भी नहीं करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed