{"_id":"6ad92e2c490f08747001119a","slug":"highest-number-of-voters-in-bijnor-lowest-in-rampur-bareilly-news-c-4-bly1015-992506-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बिजनौर में सर्वाधिक, रामपुर में सबसे कम मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बिजनौर में सर्वाधिक, रामपुर में सबसे कम मतदाता
विज्ञापन
बरेली। बरेली-मुरादाबाद खंड से शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर शुक्रवार को होने वाले मतदान के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। 23 अक्तूबर को 105 बूथों पर 47699 शिक्षक मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें सर्वाधिक 8442 मतदाता बिजनौर में तो सबसे कम 3226 मतदाता रामपुर में हैं।
बरेली-मुरादाबाद शिक्षक एमएलसी में नौ जनपद के शिक्षक मतदाता मतदान में हिस्सा लेंगे। मतदान संपन्न कराने के लिए एक बूथ पर एक पीठासीन अधिकारी व तीन मतदान अधिकारी लगाए गए हैं। बरेली में 6763 शिक्षक मतदाता 25 बूथों पर मतदान करेंगे।
अमरोहा में सात बूथों पर 5814, संभल के सात बूथों पर 3497, बदायूं के 10 बूथों पर 3934, शाहजहांपुर में 14 बूथों में 4825, रामपुर में छह बूथों पर 3226, बिजनौर के 13 बूथों पर 8442, मुरादाबाद में 12 बूथों पर 7696, पीलीभीत में 11 बूथों पर 3502 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बरेली के मतदान कार्मिकों की रवानगी के लिए संजय गांधी कम्युनिटी हॉल को चुना गया है।
विज्ञापन
अन्य जनपदों में जिला मुख्यालय से मतदान कार्मिक बूथों पर मतदान कराने के लिए रवाना होंगे। सभी जगहों पर मतदान के बाद मतपेटिका को निर्धारित स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा के डाॅ. हरी सिंह ढिल्लो और सपा के दानिश आजाद समेत 17 प्रत्याशी मैदान में है।
-- -
शिक्षक एमएलसी चुनाव के मद्देनजर पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल का निरीक्षण कर लिया गया है। चुनाव में 47 हजार 699 शिक्षक मतदाता 105 बूथों पर मतदान करेंगे। - संतोष सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
--
कल रहेगा विशेष अवकाश
बरेली। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 के मतदान के दिन 23 अक्तूबर को पात्र कर्मचारियों को विशेष आकस्मिक अवकाश मिलेगा। उत्तर प्रदेश शासन ने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए यह सुविधा दी है। इसके तहत विश्वविद्यालय के स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के ऐसे कर्मचारी, जो संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के पात्र मतदाता हैं, अवकाश का लाभ उठा सकेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संतोष कुमार सिंह ने क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक को शासन के निर्देशों की जानकारी देते हुए व्यापक प्रचार-प्रसार कराने और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। ब्यूरो