{"_id":"668ea48a07bf273df4027103","slug":"high-speed-suv-hits-bjp-mp-chhatrapal-gangwar-car-on-highway-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: तेज रफ्तार एसयूवी ने भाजपा सांसद छत्रपाल गंगवार की कार को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: तेज रफ्तार एसयूवी ने भाजपा सांसद छत्रपाल गंगवार की कार को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे
Wed, 10 Jul 2024 08:41 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 10 Jul 2024 08:41 PM IST
सार
दिल्ली से लौट रहे बरेली के भाजपा सांसद छत्रपाल गंगवार की कार को तेज रफ्तार एसयूवी गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में सांसद बाल-बाल बचे। सांसद के गनर और चालक ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने कार को कब्जे में लिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर लौट रहे भाजपा सांसद छत्रपाल गंगवार की कार को दूसरी कार ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने वाली कार को सीज कर पुलिस ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। चालक के नशे की पुष्टि होने के बाद उसको नोटिस तामील कराकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
बरेली के सांसद छत्रपाल गंगवार मंगलवार रात दिल्ली से लौट रहे थे। उनके निजी सचिव नरेंद्र कुमार व गनर भी कार में बैठे थे। कार को ड्राइवर भवानी चला रहा था। कार जैसे ही झुमका तिराहे पर पहुंची, सामने से तेज गति से आ रही एसयूवी ने उनकी कार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
शराब के नशे में था चालक
एसयूवी कार को शीशगढ़ के सहोड़ा का रहने वाला संतोष कुमार चला रहा था। वह शराब के नशे में था और शहर के एक अस्पताल से घर लौट रहा था। सांसद की कार की गति धीमी होने की वजह से उसमें बैठे किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई। एसयूवी लेकर भागने की कोशिश कर रहे संतोष को सांसद के ड्राइवर व गनर ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया तो अल्कोहल की पुष्टि हुई। इंस्पेक्टर राजबली ने बताया कि पुलिस ने एसयूवी को सीज कर दिया है। ड्राइवर भवानी सिंह की तहरीर पर कार नंबर व चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को नोटिस तामील कराकर थाने से छोड़ दिया गया।