फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   High speed car hit four people two killed in lakhimpur kheri

यूपीः तेज रफ्तार कार ने चार लोगों को चपेट में लिया, दो की मौत

Wed, 18 Nov 2020 10:13 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 18 Nov 2020 10:13 PM IST
विज्ञापन
High speed car hit four people two killed in lakhimpur kheri
हादसे के शिकार लोग - फोटो : amar ujala

उचौलिया कस्बे में बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे रजाई भरवा रहे चार लोगों को चपेट में ले लिया, जिससे सभी लोग बुरी तरह घायल हो गए। बाद में एक घायल की इलाज के दौरान जिला अस्पताल शाहजहांपुर में और महिला की बरेली ले जाते समय मौत हो गयी। हादसे के बाद अनियंत्रित कार वहां खड़ी एक ट्रॉली से भिड़ गई। कार सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी पसगवां में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन


कस्बे में पेट्रोल पंप के पास बुधवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे रजाई भरवाने के लिए सड़क किनारे खड़े ग्रामीणों को शाहजहांपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित इको स्पोर्ट्स कार ने चपेट में ले लिया। हादसे में हरदोई जिले के थाना मझिला क्षेत्र के गांव बेलपुरवा निवासी  45  वर्षीय अनिल, उनका 16 वर्षीय पुत्र विवेक, अनिल का साला 22   वर्षीय धर्मेंद्र निवासी गांव झिंगुरीपुरवा थाना पसगवां और एक अन्य महिला 60 वर्षीय जहिबुन्निसां पत्नी मोहम्मद नबी निवासी नई बस्ती उचौलिया गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची चौकी पुलिस ने सभी घायलों को अपनी जीप से उपचार के लिए सीएचसी पसगवां भिजवाया। वहां हालत गंभीर होने पर जहिबुन्निसां और धर्मेंद्र को जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान धर्मेंद्र ने दम तोड़ दिया। जबकि जहिबुन्निसा की इलाज के लिए बरेली ले जाते समय मौत हो गई। कार में एक महिला, एक पुरुष और तीन बच्चे थे, जो लुधियाना से आजमगढ़ जा रहे थे। कार चालक सुखविंदर सिंह निवासी बाजपुर जिला उधमसिंहनगर उत्तराखंड को हिरासत में लेकर पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed