{"_id":"63db6fd46766be56900bd66a","slug":"high-school-girl-found-roaming-with-niece-at-bareilly-junction-at-night-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रात में जंक्शन पर भतीजी के साथ घूमती मिली हाईस्कूल की छात्रा, जीआरपी ने अनाथालय भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रात में जंक्शन पर भतीजी के साथ घूमती मिली हाईस्कूल की छात्रा, जीआरपी ने अनाथालय भेजा
Thu, 02 Feb 2023 01:40 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 02 Feb 2023 01:40 PM IST
सार
हाईस्कूल की छात्रा और उसकी भतीजी एक ही स्कूल में पढ़ती हैं। भतीजी छठी की छात्रा है। बुधवार को दोनों स्कूल गईं। इसके बाद घर नहीं लौटी। देर रात दोनों स्टेशन पर घूमती मिलीं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के शाही थाना क्षेत्र में हाईस्कूल की छात्रा अपनी भतीजी के साथ बुधवार दोपहर को लापता हो गई। छात्रा ने पेट दर्द की बात कही और अपनी भतीजी को लेकर स्कूल से चली आई। दोनों शाम तक घर नहीं पहुंचीं तो परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई। देर रात दोनों छात्राएं जीआरपी को जंक्शन पर संदिग्ध हालात में घूमती मिलीं। उन्हें बाल कल्याण समिति के जरिये अनाथालय भेज दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक शाही क्षेत्र के एक गांव निवासी हाईस्कूल की छात्रा और उसकी भतीजी एक ही स्कूल में पढ़ती हैं। भतीजी छठी की छात्रा है। बुधवार को दोनों स्कूल गईं। इसके बाद घर नहीं लौटी। परिजनों ने स्कूल में जानकारी की तो पता चला कि हाईस्कूल की छात्रा ने पेट दर्द बातकर छुट्टी ली थी। इसके बाद भतीजी के साथ स्कूल से चली गई।
विज्ञापन
परिवार के लोग दोनों छात्राओं की तलाश में जुटे थे। इसी बीच देर रात दोनों छात्राएं जंक्शन पर घूमती मिलीं। जीआरपी ने उन्हें बाल कल्याण समिति के जरिये अनाथालय भेज दिया। परिवार को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि बड़ी लड़की ने सौतेली मां की मारपीट से तंग होकर आने की बात बताई है। छोटी लड़की उसके साथ चली आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन