फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   High school girl died due to electrocution during rain in bareilly

बरेली में दर्दनाक हादसा: कॉलेज जा रही छात्रा की करंट लगने से मौत, जलभराव के कारण ट्रांसफार्मर की चपेट में आई

Fri, 07 Jul 2023 10:58 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 07 Jul 2023 10:58 AM IST
सार

बारिश के मौसम में जगह-जगह खुले पड़े बिजली के तार और सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मर खतरे का सबब बन रहे हैं। बरेली में शुक्रवार को बारिश के दौरान दर्दनाक हो गया, जिसमें एक छात्रा की जान चली गई। 

विज्ञापन
High school girl died due to electrocution during rain in bareilly
अस्पताल में खड़े छात्रा के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारिश के मौसम में सड़क पर कीचड़, जलभराव, गड्ढों की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए बिजली निगम की लापरवाही और अव्यवस्था भी खतरे का सबब बन रही है। जगह-जगह खुले पड़े बिजली के तार और सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मर की वजह से हादसे हो रहे हैं। बरेली में शुक्रवार को बारिश के दौरान दर्दनाक हो गया, जिसमें एक छात्रा की जान चली गई।

विज्ञापन


इज्जतनगर थाना क्षेत्र के मठ लक्ष्मीपुर निवासी 17 साल की छात्रा लक्ष्मी किला इलाके के डीके इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा थी। शुक्रवार सुबह वो सहेलियों के साथ घर से स्कूल जा रही थी। किला चौकी के पास बारिश का पानी सड़क पर भरा होने से लक्ष्मी सड़क किनारे ट्रांसफार्मर के जाल को पकड़कर निकल रही थी। इसी दौरान उसे करंट लग गया, जिससे वो अचेत होकर गिर गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP News: बदायूं में बिजली गिरने से छात्रा समेत तीन की मौत, बारिश के दौरान स्कूल से लौट रही थी मासूम
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरो ने डंडे की मदद से उसे जाल से अलग किया। छात्रा को आनन-फानन जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर लक्ष्मी के पिता मोहन स्वरूप और परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। छात्रा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

पहले भी हो चुके हैं हादसे 

बता दें कि नीचे तक झूलते बिजली के तारों से भी हादसे हो चुके हैं। जून महीने में हाफिजगंज इलाके में तीन दिनों के अंदर करंट लगने से पांच लोगों की मौत हो गई थी।

बरसात में ये बरतें सावधानी

- बिजली तारों को नंगा न छोड़ें, सप्लाई बंद कर वहां टेप लगा दें।
- लोहे के कूलर व टेबल फैन में करंट उतरने के मामले बढ़ जाते हैं, बच्चों को इनसे दूर रखें।
- फ्यूज एवं इंसुलेटर का प्रयोग करें।
- लाइन में फॉल्ट आए तो सावधानी बरतें और इलेक्ट्रीशियन से ही उसे सही कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed