फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   High alert: Republic Day will be celebrated amid tight security

हाई अलर्ट: कड़ी सुरक्षा के बीच मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस

Tue, 26 Jan 2021 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
High alert: Republic Day will be celebrated amid tight security
पुलिस लाइन में तैयार की गई रंगोली। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

होटलों, ढाबों, बस अड्डों पर हुई चेकिंग, संदिग्धों की ली गई तलाशी

विज्ञापन
बरेली। गणतंत्र दिवस को लेकर जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात है। सोमवार को दिनभर तलाशी अभियान चला। होटलों, ढाबों, बस अड्डों पर संदिग्धों की तलाश की गई।
गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। बाजार में भीड़ वाले इलाकों में पुलिस फोर्स तैनात रही। महिला पुलिस भी ड्यूटी लगाई गई है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने सभी थानेदारों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने इलाकों में भीड़ वाले स्थानों, बस अड्डे, टैक्सी स्टैंड, बाजार आदि में लगातार गश्त करें। संदिग्धों की चेकिंग करें। सोमवार को शहर के बाजारों में पुलिस खासतौर से सक्रिय रही। कुतुबखाना क्षेत्र में महिला सिपाहियों की तैनाती की गई। जिला अस्पाल, रोडवेज बस अड्डे पर भी पुलिसकर्मी तैनात रहे। रेलवे जंक्शन पर जीआरपी और आरपीएफ ने चेकिंग की। यहां पार्सल, बाइक स्टैंड के साथ ही सर्कुलेटिंग एरिया में चेकिंग और संदिग्धों से पूछताछ की गई। बारादरी पुलिस ने सेटेलाइट बस अड्डे पर संदिग्धों की चेकिंग की। बाईपास पर ढाबों पर देर शाम पुलिस ने चेकिंग की। पुलिस ने ढाबा मालिकों से कहा कि रात में रुकने वाले ट्रकों के ड्राइवरों के नाम-पता और मोबाइल नंबर नोट करें।
विज्ञापन

रहीमुद्दीन को मिलेगा राष्ट्रपति पदक

पुलिस कार्यालय की अकाउंट शाखा में तैनात रहीमुद्दीन को गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर राष्ट्रपति पदक प्रदान किया जाएगा। रहीमुद्दीन 1984 में एएसआई के पद पर भर्ती हुए थे। विभाग में कड़ी मेहनत, ईमानदारी और सराहनीय सेवाओं के लिए उन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं। 15 अगस्त, 2019 को उन्हें उत्कृष्ट सेवा के लिए भारत सरकार ने राष्ट्रपति पदक दिया था। पदक अब आया है। पुलिस लाइन में परेड के बाद रहीमुद्दीन को पदक दिया जाएगा। इसक साथ ही सराहनीय सेवा के लिए उन्हें डीजीपी की तरफ से सिल्वर प्रशंसा चिह्न 2021 भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजी राजेश पांडेय और आरआई समेत 14 लोग होंगे सम्मानित

आईजी राजेश पांडेय को विशिष्ट सेवाओं के लिए डीजीपी की तरफ से प्लेटिनम प्रशंसा चिह्न दिया जाएगा। इसके अलावा उपनिरीक्षक लल्लू राम को सेवा सम्मान चिह्न, प्रतिसार निरीक्षक हरेंद्र पाल को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न दिया जाएगा। उपनिरीक्षक जयपाल सिंह, आरक्षी हरिओम, मुख्य आरक्षी मुन्नू सिंह को भी सराहनीय सेवा सम्मान दिया जाएगा। निरीक्षक रोहिताश कुमार धारीवाल, उपनिरीक्षक अरविंद कुमार, लाखन सिंह, बलवान सिंह, आरक्षी आलोक कुमार, सचिन कुमार, मुख्य आरक्षी मुकेश बाबू को डीजीपी की तरफ से सिल्वर प्रशंसा चिह्न से सम्मानित किया जाएगा। उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न प्राप्त करने वाले पुलिस कर्मियों को दस हजार रुपये और सराहनीय सेवा सम्मान प्राप्त करने वालों को पांच हजार रुपये नकद दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed