{"_id":"604a638e8ebc3ec9675124c2","slug":"hey-naive-uprooted-roads-stone-dust-and-jams-trihimam-trihimam-bareilly-news-bly4401567181","type":"story","status":"publish","title_hn":"हे भोले! उखड़ी सड़कें, पत्थर-धूल और जाम, त्राहिमाम.. त्राहिमाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हे भोले! उखड़ी सड़कें, पत्थर-धूल और जाम, त्राहिमाम.. त्राहिमाम
विज्ञापन
धोपेश्वरनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
शिव के भक्तों को भारी पड़ी नाथ नगरी की परिक्रमा, तेज धूप में कहीं उखड़ी सड़कों पर डगमगाए तो कहीं जाम में फंसे
विज्ञापन
वनखंडी नाथ मंदिर के रास्ते पर नगर निगम ने नहीं कराई सफाई, जोगीनवादा में जलभराव से होकर गुजरे भक्त
बरेली। बुरी तरह दुर्दशाग्रस्त शहर में आम लोग तो हर रोज ही मुसीबतों से जूझते हैं, बृहस्पतिवार को महाशिवरात्रि पर जत्थों की शक्ल में शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए गुजरे भक्तों को भी तमाम मुश्किलों से जूझना पड़ा। चिलचिलाती धूप में उखड़ी सड़कों पर परिक्रमा के दौरान जाम ने उन्हें बेहाल कर दिया।
महाशिवरात्रि में शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए बुधवार शाम से ही शिव भक्तों ने नाथ नगरी पहुंचना शुरू कर दिया था। बृहस्पतिवार को तड़के ही शहर की सड़कों पर कांवड़ उठाए शिवभक्तों का तांता नजर आने लगा। सुबह के समय तो ट्रैफिक कम होने की वजह से शिव भक्त जैसे-तैसे उखड़ी सड़कों से गुजरकर नाथ मंदिरों तक पहुंच गए लेकिन दिन चढ़ने के साथ सड़कों पर ट्रैफिक बढ़ा तो उनकी दोहरी परीक्षा शुरू हो गई। नाथनगरी की परिक्रमा पर निकले भक्त कहीं जाम में फंसे तो कहीं गड्ढों से जूझते हुए मंदिरों की ओर निकले। सुबह नौ बजे के बाद धूप तेज होने के साथ धूल भी उड़नी शुरू हुई तो उनका बुरा हाल हो गया। जल निगम और नगर निगम की ओर से खुदी पड़ी सड़कों पर पानी का छिड़काव तक नहीं कराया गया था। बाबा वनखंडी नाथ मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते पर जोगी नवादा में वृहस्पतिवार को भी जलभराव रहा। भक्तों गंदे पानी से गुजरकर ही मंदिर तक पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन
कंपनी बाग के सामने खुदी पड़ी सड़क पर काफी देर फंसे रहे शिव भक्त
कैंट के धोपेश्वरनाथ मंदिर जाने वाले भक्तों के लिए सेटेलाइट से बियावानी कोठी और कंपनी बाग में सीवर लाइन बिछाने के लिए चल रही खोदाई मुसीबत बनी। यहां जाम लगने से शिव भक्त काफी देर तक फंसे रहे। दरअसल, खुर्रम गौंटिया रोड पर खोदाई के चलते ईसाइयों की पुलिया पर बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद कर दिया गया है, लिहाजा भक्तों को श्यामगंज होते हुए विकास भवन रोड से जाना पड़ा। यहां से आगे कंपनी बाग से कैंट जाने वाला रास्ता खुदा पड़ा है। ऐसे में कंपनी बाग पर पूरे दिन जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
चौपुला से किला के बीच पूरे दिन जाम से जूझे, धूल-धूप ने किया बुरा हाल
अलखनाथ मंदिर जाने के लिए चौपुला से किला के बीच जाम से शिवभक्त पूरे दिन जूझते रहे। चौपुला पर उड़ रही धूल भक्तों को परेशान करती रही। आगे चौपुला के निर्माणाधीन फ्लाईओवर की रैंप के पास गड्ढों भरी सर्विस रोड पर ट्रैफिक पूरे दिन अटकता रहा। वहीं सिटी स्टेशन के सामने से किला रोड पर एक ही लेन में दोनों तरफ का यातायात चल रहा था, क्योंकि दूसरी लेन की सड़क पर खोदाई हो रही है। लिहाजा यहां भी पूरे दिन जाम की स्थिति रही। कुछ देर राहत मिलती भी तो ट्रेन आने के समय क्रासिंग बंद होने से सड़क पर भीषण जाम लगता रहा।
बाबा वनखंडी नाथ के मंदिर में दर्शन के लिए कीचड़ में रखने पड़े कदम
बाबा वनखंडी नाथ के दर्शन के लिए भक्तों को गंदगी और कीचड़ युक्त पानी से होकर गुजरना पड़ा। दरअसल बाबा वनखंडी नाथ के लिए पुराना रास्ता जोगी नवादा से होकर ही जाता है। यहां खोदाई तो नहीं हो रही है लेकिन हालात काफी बदतर हैं। मंदिर से करीब दो सौ मीटर पहले ही सड़क के दोनों तरफ नालियां टूटी हुई हैं। गंदा पानी सड़क के काफी बड़े हिस्से में बह रहा है। नगर निगम ने महाशिवरात्रि पर भी यहां समस्या के निदान के लिए कोई इंतजाम नहीं किया। भक्तों को गंदे पानी से होकर ही निकलना पड़ा।
विज्ञापन
वनखंडी नाथ मंदिर के रास्ते पर नगर निगम ने नहीं कराई सफाई, जोगीनवादा में जलभराव से होकर गुजरे भक्त बरेली। बुरी तरह दुर्दशाग्रस्त शहर में आम लोग तो हर रोज ही मुसीबतों से जूझते हैं, बृहस्पतिवार को महाशिवरात्रि पर जत्थों की शक्ल में शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए गुजरे भक्तों को भी तमाम मुश्किलों से जूझना पड़ा। चिलचिलाती धूप में उखड़ी सड़कों पर परिक्रमा के दौरान जाम ने उन्हें बेहाल कर दिया।