{"_id":"643db4e001da29b6ae0163e4","slug":"hemophilia-is-not-a-curse-it-is-possible-to-control-with-medical-science-bareilly-news-c-4-bly1005-129073-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: हीमोफीलिया अभिशाप नहीं, चिकित्सा विज्ञान से नियंत्रण संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: हीमोफीलिया अभिशाप नहीं, चिकित्सा विज्ञान से नियंत्रण संभव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। विश्व हीमोफीलिया दिवस पर जीवन रेखा हीमोफीलिया जन कल्याण समिति के तत्वाधान में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जागरूकता सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने कहा कि हीमोफीलिया अब अभिशाप नहीं रहा। आधुनिक चिकित्सा विज्ञान से सामान्य उम्र तक इसे नियंत्रित करने में सफलता हासिल कर ली है।
संस्थापक महेश पंडित ने समाज के जागरूक लोगों से हीमोफीलिया पीड़ितों की मदद की अपील की है। सीडीओ जग प्रवेश ने हीमोफीलिया फैक्टर और उसके प्रभाव के बारे में बताया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि पीड़ितों को शासन की ओर से निशुल्क दवा, फैक्टर दिया जा रहा है। जिला अस्पताल की सीएमएस ने बताया कि अगले छह माह तक के फैक्टर की सुविधा जिला अस्पताल में उपलब्ध है। इस दौरान पांच हजार से ज्यादा लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करवाने वाले बरेली विकास मंच के अध्यक्ष अजय अग्रवाल, समाजसेवी नदीम शमशी, इन्वर्टिस विश्वविद्यालय की प्रो. लवी सिंह, समाजसेवी तंजीम शमसी, संस्था की अध्यक्ष रेखा रानी को जिलाधिकारी ने सम्मानित किया। शाइन खानम, राजेश रस्तोगी, अजहर, श्रेयांश पंडित, मंजू सिंह, कविता, वंश, शबनम, हर्षित रस्तोगी, रमा शर्मा, मुन्नी देवी, प्रमोद, किरण देवी, शाइस्ता परवीन मौजूद रहीं।