फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly man helped drunken person wife lodged FIR against helper

मदद पड़ी भारी: नशेड़ी को घर छोड़ा, मौत हुई तो पत्नी ने पहले मांगे पैसे, फिर दर्ज कराया हत्या का केस

Thu, 05 Nov 2020 11:04 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 05 Nov 2020 11:04 AM IST
विज्ञापन
Bareilly man helped drunken person wife lodged FIR against helper
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
बरेली। अत्यधिक शराब पीने के बाद नशे में बेहोश मिले व्यक्ति को एक शख्स ने उठाकर घर पहुंचाया मगर कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। पत्नी ने इसके बाद घर पहुंचाने वाले शख्स को फोन कर न सिर्फ धमकाया बल्कि पैसे न देने पर उसके खिलाफ पति की हत्या की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी। पीड़ित व्यक्ति ने जवाब में पुलिस को एक ऑडियो सौंपा है जिसमें महिला उसे पैसे न देने पर हत्या के मामले में फंसा देने की धमकी दे रही है। पुलिस की छानबीन में भी मदद करने वाले शख्स को बेवजह फंसाने की पुष्टि हो रही है।
विज्ञापन


संजयनगर की रहने वाली महिला ने बारादरी पुलिस को बताया कि उसका पति शराब दुकान के पास भटूरे की दुकान पर काम करता था। दो दिन पहले इलाके में ही रहने वाले युवक ने पति को मोबाइल पर कॉल करके दुकान पर बुलाया लेकिन पति ने टाल दिया। इसके बाद युवक उसके पति को घर से जबरन बुलाकर ले गया। महिला ने बताया कि उसने कई कॉल कीं मगर पति की सही जानकारी देने की बजाय वह गुमराह करता रहा।
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद एक ऑटो वाला उसके पति को गंभीर हालत में लेकर घर पहुंचा। महिला अपने पति की हालत देखकर घबरा गई और उसको निजी अस्पताल लेकर पहुंची। वहां पति को मृत घोषित कर दिया गया। महिला ने युवक के खिलाफ तहरीर दी तो बारादरी थाने में आरोपी पर रिपोर्ट लिख ली गई। इधर, सीसीटीवी साक्ष्य और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कोई स्पष्ट कारण न मिलने से मामला ज्यादा नशे में मौत का लग रहा है। इससे पहले जहर की जहर की आशंका जताए जाने पर पोस्टमार्टम हुआ तो विसरा सुरक्षित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की मौत ज्यादा शराब पीने से हुई। वह अक्सर नशे में सड़क पर पड़ा रहता था। वहां से लोग उसे उठाकर घर पहुंचा देते थे। इस बार भी मामला ऐसा ही बताया जा रहा है। एक कॉल रिकार्डिंग में आरोपी से रुपये मांगे जा रहे हैं। जल्दी ही सच्चाई का खुलासा कर दिया जाएगा। - शितांशु शर्मा, इंस्पेक्टर बारादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed