फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Helpdesk surrounded by questions, students are not able to get answers

Bareilly News: सवालों के घेरे में हेल्पडेस्क, विद्यार्थियों को नहीं मिल पा रहा जवाब

Tue, 21 Jan 2025 03:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 03:30 AM IST
विज्ञापन
Helpdesk surrounded by questions, students are not able to get answers
बरेली। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से प्रस्तावित हैं। इसके मद्देनजर परिषद ने छात्रों की मदद के लिए हेल्पडेस्क शुरू तो कर दी है, लेकिन यह खुद सवाल बनकर रह गई है। अभी उनके पास विषयों के शिक्षक ही उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में टोल फ्री नंबर पर कॉल करने के बावजूद विद्यार्थियों को मदद नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

हकीकत परखने के लिए सोमवार अपराह्न 3:49 बजे टोलफ्री नंबर 18001805312 पर कॉल कर गणित विषय में आ रही परेशानियों का समाधान पूछा गया। हेल्पडेस्क से बताया गया कि अभी तक उन्हें संबंधित विषय के शिक्षक का नंबर नहीं मिल सका है। कुछ दिन बाद दोबारा कॉल करने के लिए कहा गया। साथ ही, बोर्ड की वेबसाइट से सैंपल पेपर लेकर तैयारी करने का सुझाव दिया गया। बोर्ड परीक्षाओं में महज एक माह ही बाकी है और हेल्पडेस्क बेमतलब साबित हो रही है। विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

पढ़ा हुआ भूल रहे विद्यार्थी
मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र की प्रवक्ता डॉ. यशिका वर्मा ने बताया कि दोस्तों से मुलाकात व बात बंद होने से परीक्षार्थी पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। रिवीजन के अभाव में पहले का पढ़ा हुआ भी भूल रहे हैं। पढ़ाई के वक्त नींद आना, गणित के सवालों से डर लगना आदि समस्याएं सामने आ रही हैं। इसके लिए उन्हें समझाया जा रहा है। पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने के लिए रोजाना योग करनी की सलाह दी जा रही है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी अपनी समस्याओं के लिए सुबह 10 से शाम पांच बजे तक 7505126409 व 9458015908 पर कॉल कर संपंर्क कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed