फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Height gauge opened for passing the violar, trains stopped for a quarter of an hour

बरेलीः वायलर गुजारने को हाइटगेज खोला, पौन घंटा ट्रेनें रुकी रहीं

Sat, 22 Feb 2020 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Height gauge opened for passing the violar, trains stopped for a quarter of an hour
रेल ट्रेक पार करता एक लोडर ट्रक। - फोटो : अमर उजाला, बरेली

हुलासनगरा क्रॉसिंग पर ओएचई लाइन की सप्लाई भी रोकी, कई घंटे लगा रहा जाम

विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी। शाहजहांपुर की कृभको में 176 चक्का ट्रक से वायलर को ले जाने के लिए शुक्रवार को हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर हाइटगेज खोला गया, जिससे करीब पौन घंटा ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर रुकी रहीं। इस कारण हाईवे पर कई घंटे जाम भी लगा रहा।
शुक्रवार की दोपहर दो बजे डबल इंजन लगे 176 चक्का ट्रक पर लदा वायलर हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचा। इससे पहले रेलवे के अफसरों ने वहां ओएचई बिजली लाइन की सप्लाई को बंद कराकर हाइटगेज खुलवा दिया। क्रॉसिंग के दोनों तरफ की ट्रेनों को बिलपुर, टिसुआ, पितांबरपुर, मीरानपुर कटरा, तिलहर, बंथरा आदि स्टेशनों पर रोक दिया गया। इसके बाद 18 फिट ऊंचे और 150 फिट लंबे वायलर को क्रॉसिंग से गुजारा गया। इस दौरान हाईवे के दोनों तरफ गाड़ियां रोक देने से जाम लग गया, जो देर शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन

रेलवे के अफसरों ने बताया कि ट्रक गुजरात के कांडला बंदरगाह से शाहजहांपुर की उर्वरक यूनिट कृभको में ले जाया जा रहा है। इधर, वायलर को गुजारने के दौरान पीडब्ल्यूआई विद्या राम, इंजीनियर हरगोविंद सिंह, टीआई संतोष चौधरी, टीआरडी वेद प्रकाश, जेपी यादव के साथ जीआरपी भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना सूचना के चलते लोगों ने झेली परेशानी

फतेहगंज पूर्वी। क्रॉसिंग से वायलर के गुजारने की जानकारी पूर्व में रेलवे की ओर से न दिए जाने के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। लोगों ने बताया कि अगर पहले सूचना होती तो वह परेशानी से बच सकते थे। जाम में फंसकर कई घंटे बर्बाद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed