फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   heavy wind and rainfall in bareilly

अचानक बदला मौसम, तेज बारिश और आंधी से गिरे पेड़, कई जगह जाम लगा

Thu, 05 May 2022 11:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
heavy wind and rainfall in bareilly
बरेली। भीषण गर्मी के साथ लू के थपेड़े झेल रहे लोगों को बुधवार शाम हुई बारिश से काफी राहत मिली। हालांकि आंधी से कई पेड़ धराशायी हो गए। सड़कों पर लगे होर्डिंग और बैनर हवा के थपेड़ों से उड़कर दूर जा गिरे। शहर में जगह-जगह जाम सा नजारा रहा। हालांकि कहीं कोई गंभीर हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के कारण दो दिनों से पहाड़ों की हवाएं बादलों को साथ लेकर शहर में प्रवेश कर रही थीं मगर अनुकूल माहौल न बनने के कारण बारिश नहीं हो पा रही थी। बुधवार सुबह भी हल्के बादल मंडराए लेकिन कुछ ही देर बाद धूप तेज हो गई और दोपहर होते-होते तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा। शाम को पांच बजे मौसम का मिजाज फिर बदलने लगा। अचानक निमभन वायुदाब का क्षेत्र बना तो पहाड़ों की तेज हवाएं बादलों को साथ ले आईं। हवाओं का वेग 20 किमी घंटा होने की वजह से तेज आंधी शुरू हो गई। पूरे शहर में धूल के गुबार उठने लगे।
विज्ञापन

शाम करीब छह बजे आंधी के साथ कुछ देर बूंदाबांदी होने के बाद तेज बारिश शुरू हो गई जो करीब घंटे भर तक जारी रही। अचानक चली आंधी और बारिश से सड़कों पर गुजर रहे लोग खुद को बचाने के लिए सुरक्षित जगह तलाश करते नजर आए। बारिश ने पिछले कई दिनों की धूप की तपिश से राहत दिलाई। रात आठ बजे तक हल्की और मध्यम बारिश का सिलसिला चलता रहा। हालांकि तेज आंधी की वजह से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगह-जगह पेड़ गिरने से बाधित हुआ आवागमन
डेलापीर चौराहा, सैटेलाइट से नकटिया रोड, पीलीभीत बाईपास बैरियर के आगे, मिनी बाईपास सीबी गंज रोड समेत छावनी क्षेत्र में आंधी की वजह से से करीब दर्जन भर पेड़ गिर गए। बारिश से बचने के लिए तमाम लोग जगह-जगह ठहरे हुए थे लिहाजा हादसे का अंदेशा था लेकिन गनीमत रही कि कहीं कोई हादसा नहीं हुआ। वन विभाग के सदर रेंजर वैभव चौधरी ने बताया कि जो पेड़ गिरे हैं, उन्हें रास्ते से हटाकर आवागमन सुचारू कराने के निर्देश दे दिए गए है। बृहस्पतिवार को सभी जगहों से गिरे पेड़ों को हटवाया जाएगा।

छाएं रहेंगे बादल मगर बारिश के आसार कम
आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक बारिश के बाद आसमान पर मंडराने वाले बादलों का जमावड़ा काफी हद तक साफ हो गया है। हालांकि पहाड़ों से हवाओं के प्रवेश के साथ बादल भी मैदानी इलाकों में आ रहे हैं। ऐसे में अगर अनुकूल माहौल बना तब भी बृहस्पतिवार को बारिश के आसार बेहद कम हैं। हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी का स्तर 56 फीसदी दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed