{"_id":"59f78fbe4f1c1b79548ba0aa","slug":"heavy-tracks-laying-between-bareilly-yard-and-cbgun","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली यार्ड से सीबीगंज के बीच बिछाईं भारी पटरियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली यार्ड से सीबीगंज के बीच बिछाईं भारी पटरियां
बरेली।
Updated Tue, 31 Oct 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एक्सप्रेस और मेल ट्रेनों को तेज रफ्तार देने के लिए रेल पटरियों को बदलने का काम तेजी से चल रहा है। सोमवार को अप लाइन पर बरेली यार्ड से सीबीगंज के बीच 52 किलो की पटरी हटाकर 60 किलो की पटरी बिछाने का काम शुरू हुआ। हालांकि यहां रेलवे ने ब्लॉक नहीं लिया था। अप लाइन पर पटरी बदलने के काम के दौरान किमी संख्या 1309/33 से 1309/35 के बीच पटरियों को बदलने का काम सोमवार सुबह 10.50 से शुरू किया गया। इसके बाद ट्रेनें 30 किमी प्रतिघंटा के कॉशन पर रेल पटरी से गुजारी गईं। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इस रूट पर दो दिन तक पटरी बदलने का काम चलेगा।
तिलहर से बंथरा के बीच ग्लू ज्वाइंट टूटा
सुबह की शिफ्ट मेें जांच के दौरान लाइन मैन को तिलहर से बंथरा के बीच ग्लू ज्वाइंट टूटा मिला। इसकी सूचना कंट्रोल रूम में देने के बाद डाउन लाइन पर काम शुरू किया गया। यह गड़बड़ी सोमवार सुबह 6.30 बजे पकड़ी जाने के बाद रेलवे ने 30 किमी प्रति घंटा का कॉशन लगा दिया। जानकारी के मुताबिक, किमी संख्या 1255/16 से 1255/14 के बीच मरम्मत कार्य कराया गया। हालांकि, ग्लू ज्वाइंट टूटने से किसी ट्रेन के प्रभावित होने की जानकारी नहीं है।