इंद्रदेव ने किया महादेव का जलाभिषेक: बरेली में सावन के पहले सोमवार को झमाझम बारिश; सड़कों पर जलभराव
सावन के पहले सोमवार को इंद्रदेव ने भी महादेव का जलाभिषेक किया। दोपहर करीब 12 बजे से तेज बारिश शुरू हो गई। अगले दो दिन तक बारिश जारी रहने की संभावना है। दो दिन बाद मानसून की सक्रियता कम होगी और चटक धूप के आसार हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में सावन की शुरुआत से ही बारिश का सिलसिला जारी है। पहले सोमवार को इंद्रदेव ने भी महादेव का जलाभिषेक किया। बादलों के साथ सुबह की शुरुआत हुई। सुहावने मौसम में शिवभक्तों ने नाथ मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। करीब 11 बजे काली घटाएं घिर आईं और 12 बजे से झमाझम बारिश शुरू हो गई।
बारिश से एक बार फिर शहर की सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। उधर, पहाड़ों पर भारी बारिश के कारण रामगंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसको देखते हुए नदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी किया गया है।
ये भी पढ़ें- Jyoti Maurya Case: अब बढ़ीं SDM ज्योति मौर्य की मुश्किलें!, सफाईकर्मी पति की डायरी में सबूत; जानें पूरा मामला
रुहेलखंड में मानसून फिर सक्रिय हुआ तो लोगों को तपिश से निजात मिल रही है। बीते 24 घंटे में 44 मिमी बारिश हुई। रविवार को भोर में हुई बारिश के बाद दिन भर हल्की धूप रही। उमस भरे मौसम में लोग पसीने से बेहाल रहे। बादल और धूप की लुकाछिपी जारी रही। रातभर बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। सोमवार सुबह बादल छाए होने से मौसम खुशगवार हो गया।
लगातार बढ़ रहा रामगंगा का जलस्तर
पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण रामगंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। रामगंगा नदी के किनारे के गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 48 घंटे में राम गंगा में जलस्तर 2.01 मीटर बढ़ा है। यदि अगले दो दिन और जल स्तर ऐसे ही बढ़ा तो 12 जुलाई को रामगंगा नदी का जल स्तर खतरे के निशान पर पहुंच सकता है।