फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   heavy power cut in bareilly

पावर कॉरपोरेशन के अफसरों ने पहली बार माना- ऊपर से हो रही है कटौती

Wed, 15 Jun 2022 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 02:42 AM IST
विज्ञापन
heavy power cut in bareilly
बरेली। जिले भर में बिजली का भीषण संकट खड़ा हो गया है। शहर से लेकर देहात तक घंटों कटौती की जा रही है। मंगलवार को लालफाटक इलाके में करीब आठ घंटे तक बिजली गुल रही। 20 हजार से ज्यादा घरों में लोग सुबह नौ बजे से शाम साढ़े चार बजे तक दिक्कतें झेलते रहे। कई और इलाकों में भी बिजली गुल रही। इस सीजन में पहली बार पावर कॉरपोरेशन के अफसरों ने भी माना कि कटौती ऊपर से हो रही है।
विज्ञापन

लाल फाटक इलाके के कांधरपुर, उमरसिया, चनेहटी, झील गौंटिया समेत आसपास के कई इलाकों में सुबह नौ बजे से शाम साढ़े चार बजे तक बिजली गुल रही। इस दौरान कई लोगों ने उपकेंद्र पर शिकायत कर बिजली न आने की वजह पता करने की कोशिश की लेकिन फोन ही रिसीव नहीं हुए।
विज्ञापन

एक्सईएन सोनकर के मुताबिक लालफाटक पर कोई फाल्ट नहीं हुआ था। ऊपर से कटौती की वजह से बिजली सप्लाई बंद हुई थी। उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिनों से ऊपर से कटौती की जा रही है। शहर के दूसरे इलाकों में भी कई घंटे बिजली गुल रही। आलमगीरीगंज में ट्रांसफार्मर में फाल्ट के बाद चार घंटे तक बिजली नहीं आई। एसडीओ कुतुबखाना गौरव शर्मा ने बताया कि संविदा कर्मियों की हड़ताल की वजह से फाल्ट ठीक कराने में देरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि गर्मी के इस सीजन में शुरू से ही बिजली का संकट बना हुआ है लेकिन पावर कॉरपोरेशन के अधिकारी अब तक बिजली कटौती होने से इनकार कर रहे थे। ऊपर से कटौती किए जाने की बात भी नहीं स्वीकार कर रहे थे। बिजली संकट बढ़ने के बाद मंगलवार को पहली बार उन्होंने माना कि कटौती ऊपर से की जा रही है।
कटौती के साथ नई मुसीबत, हड़ताल पर गए संविदाकर्मी
बिजली का संकट आने वाले दिनों में और ज्यादा गहरा जा सकता है। दरअसल, एक संविदा कर्मी पर बिजली चोरी की रिपोर्ट होने के बाद जिले भर के संविदा कर्मी हड़ताल पर चले गए हैं। जिले भर में नौ सौ से ज्यादा संविदाकर्मी हैं, पावर कॉरपोरेशन का लगभग पूरा नेटवर्क इन्हीं कर्मचारियों के बलबूते चल रहा है। हड़ताल की वजह से मंगलवार को शहर में जहां भी फाल्ट हुए, उन्हें काफी देर तक ठीक नहीं किया जा सका। माना जा रहा है कि संविदा कर्मचारियों की हड़ताल जल्द खत्म नहीं हुई तो हालात बेकाबू हो जाएंगे। मध्यांचल उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष मुकेश कुमार कठेरिया ने बताया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं, तब तक वह हड़ताल पर रहेंगे। बुधवार को भी संविदा कर्मचारियों ने हड़ताल जारी रखने की बात कही है। उधर, पावर कॉरपोरेशन के अफसरों का कहना है कि संविदा कर्मचारियों से बात चल रही है। जल्द ही मामले का निस्तारण कर दिया जाएगा।

संविदाकर्मियों की मांग, एक्सईएन पर कार्रवाई हो
संविदा कर्मचारियों ने मुख्य अभियंता कार्यालय में मंगलवार को उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले प्रदर्शन कर आरोप लगाया कि अधिशासी अभियंता अनिल गर्ग का रवैया तानाशाहीपूर्ण है। उन्होंने अधिशासी अभियंता तृतीय के क्षेत्र में अवैध रूप से चेकिंग कर संविदा कर्मचारियों से पैसों की मांग की। इनकार करने पर संविदा कर्मचारी राजेंद्र के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा दी, जबकि जिस मीटर से बिजली चोरी हुई है वह राजेंद्र के नहीं, उनके बहनोई के नाम है जो अधिशासी अभियंता के यहां कार्यरत हैं और स्थायी नौकरी पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed