फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Heavy jam on Kila Road and Mini Bypass

Bareilly News: किला रोड और मिनी बाईपास पर जबर्दस्त जाम

Tue, 18 Apr 2023 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 02:37 AM IST
विज्ञापन
Heavy jam on Kila Road and Mini Bypass
बरेली। दूल्हा मियां मजार से सिटी स्टेशन रोड और मिनी बाईपास पर सोमवार को बेहिसाब जाम लगा। मिनी बाईपास की एक साइड को निर्माण कार्य की वजह से बंद करने से जाम के हालात बने। पुलिस ने मौके पर हालात संभालने की कोशिश की पर तीन घंटे दिक्कत बरकरार रही।
विज्ञापन



शहर में सड़कों की अव्यवस्था और यातायात की बदइंतजामी कोई नई बात नहीं है। सिटी स्टेशन रोड पर बाकरगंज क्राॅसिंग के आगे रोड की एक साइड बंद कर दी गई। वहां काफी दूर तक एक ही लेन से वाहन निकले तो दूल्हे मियां की मजार तक जाम लग गया। मिनी बाईपास पर कर्मचारी नगर के पास आरसीसी रोड डाली जा रही है। इससे बीच की सड़क काफी ऊंची हो गई है।
विज्ञापन

सड़क पर वाहन एक दिशा से ही जा पा रहे हैं। यहां भी स्कूली बसों से लेकर एंबुलेंस भी देर तक फंसी रहीं। बाइक व दोपहिया वाहन सवार दूसरी दिशा से किसी तरह निकल गए। यहां यातायात पुलिस का स्टाफ कम पड़ा तो कर्मचारीनगर चौकी के पुलिसकर्मियों ने मदद की पर दोपहर तीन बजे तक जाम नहीं खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कुछ सड़कों पर निर्माण कार्य होने की वजह से उनको वनवे किया गया है। इसी वजह से परेशानी हो रही है। ऐसे स्थानों पर निर्माण कार्य तेजी से कराने को संबंधित संस्थाओं से अनुरोध किया जाएगा, मौके पर ज्यादा पुलिस बल लगाया जाएगा। - राममोहन सिंह, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed