फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Heater-geyser disappears from market after shivering in cold wave

शीतलहर में कंपकंपी छूटी तो बाजार से हीटर-गीजर गायब

Tue, 22 Dec 2020 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
Heater-geyser disappears from market after shivering in cold wave
room heater - फोटो : demo photo

ब्रांडेड और महंगे ब्रांड की मांग ज्यादा, ढूंढे नहीं मिल रहे

विज्ञापन
बरेली। पिछले दो हफ्ते से हाड़कंपाने वाली ठंड से परेशान लोग गीजर और हीटर की शरण में पहुंच रहे हैं। बाजार में स्थिति यह है कि ब्रांडेड हीटर और गीजर गायब हो गए हैं। लोकल और सस्ते ब्रांड भी मनपसंद नहीं मिल पा रहे हैं। कारोबारियों का कहना है कि इस तरह की मांग पिछले साल भी नहीं थी। उन्होंने बताया कि बाजार में मांग है कि मगर स्टॉक न होने से ग्राहक निराश होकर लौट रहे हैं।
सर्दियों का सितम शुरू होते ही ठंड का दूर भगाने के लिए इलेक्ट्रिक उपकरणों की मांग भी खूब बढ़ी है। नवंबर में ठंड का इंतजार करते रहे ग्राहक दिसंबर के शुुरुआत में भी हल्के गर्म कपड़ों से ही ठंड को दूर भगाने की योजना बनाए थे लेकिन सात दिसंबर के बाद से तापमान के गिरने का सिलसिला शुरू हुआ तो लोग बाजारों की ओर निकले। हालत यह रही कि दो माह पहले खरीदे गए उपकरणों के न बिकने से निराश हो रहे दुकानदार के चेहरे खिल उठे। ब्रांडेड सामान की मांग सर्वाधिक होने से वह तेजी से बाजार से गायब हो रहे हैं। दोबारा स्टॉक मंगाना पड़ रहा है। वहीं, लोकल ब्रांड के सामान भी सस्ते दाम के चलते बाजार में हाथोंहाथ बिक रहे हैं। कारोबारियों का कहना है कि कड़ाके की ठंड ने बाजार में गर्माहट भरने का काम किया है। हालत यह है कि ब्रांडेड हीटर और गीजर का स्टॉक खत्म होने को है। जिसके लिए ऑर्डर किया गया है।
विज्ञापन

कपड़ा बाजार: दो हफ्ते में टूटे बीते दो माह के रिकॉर्ड

कड़ाके की ठंड पड़ने से कपड़ा बाजार में भी खरीदारी बढ़ी है। बाजार में स्थिति यह है कई आइटम ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। मनपसंद जैकेट, जर्सी, स्वेटर मिलना तो मुश्किल ही हो गया है। यह स्थिति तब है जब अभी तक सेल यानी छूट योजना शुरू नहीं हुई है। हर दुकान और प्रतिष्ठान के साथ साथ फड़ों पर भी ग्राहकों का जमावड़ा दिखने लगा है। कारोबारियों का कहना है कि बीते दो माह में जो कारोबार नहीं हुआ वह दो हफ़्तो में हो गया। उन्होंने ठंड के कुछ दिन और हावी रहने की उम्मीद जताई। जो आइटम खत्म हो गया है उसे मंगाया गया है। ज्यादातर आइटम लुधियाना और दिल्ली से आते हैं। पंजाब में आंदोलन होने से दिल्ली से माल मंगाया जा रहा है। बताया, पहले माल उधार पर मिलता था मगर अब मांग बढ़ने पर एडवांस देने को कह रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते दो हफ्ते से ठंड का प्रकोप हावी है। इसलिए बाजार में ब्रांडेड और महंगी रेंज वाले हीटर, गीजर की कमी हो गई है। ग्राहकों की मांग देखते हुए कंपनियों को ऑर्डर दिया गया है। नया माल कब तक आएगा इसकी जानकारी नहीं है। कम से कम नया स्टॉक सप्ताह भर लग सकते हैं। - सौरभ भसीन, बिजली उपकरण विक्रेता



ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है उधर गर्म कपड़े, गारमेंट, रेडीमेट और हौजरी की मांग लगातार बढ़ रही है। आसपास शहरों और उत्तराखंड से भी मांग हो रही है। मनमुताबिक आइटम की किल्लत है। फिर भी सप्लाई दिए जाने की कोशिश कर रहे हैं। - गीत सेठी, हौजरी व्यवसायी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed