{"_id":"58d7eefc4f1c1b110b1a12c8","slug":"heat-on-the-head-screwed-illegal-possession-on-tank","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी सिर पर, खराब पड़ी टंकी पर अवैध कब्जा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी सिर पर, खराब पड़ी टंकी पर अवैध कब्जा
बरेली।
Updated Mon, 27 Mar 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
Heat on the head, screwed Illegal possession on tank
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
नगर निगम के अधिकारी इतने आराम तलब हो गए हैं कि पिछले कई सालों से डीडीपुरम की ओवरहैड टंकी का जायजा लेने ही नहीं गए। यह टंकी पूरी तरह सूख चुकी है, इससे इलाकों में पानी नहीं जा रहा है। कुछ परिवारों ने टंकी के परिसर में कब्जा कर बसेरा डाल लिया है। इसके अलावा यहां 30 जानवरों के साथ डेयरी भी खोल ली गई है। रविवार को सपा पार्षदाें ने मौका मुआयना कर रिपोर्ट तैयार की है। उनका कहना है कि पूरे शहर में पानी को लेकर समस्या शुरू हो गई है, लेकिन पानी की टंकियों की सुध निगम अधिकारी नहीं ले रहे हैं।
सपा पार्षद दल के नेता राजेश अग्रवाल के साथ अशोक यादव, मो. नदीम, शमीम अहमद ने डीडीपुरम में बने दोनों ओवरहैड टंकी को देखा। एक टंकी छह साल पहले जल निगम ने बनाकर निगम को हैंडओवर की थी। पिछले साल यह खराब हो गई तो इसे बनवाया ही नहीं गया। एक साल से टंकी भरी ही नहीं गई है। इस टंकी से राजेंद्रनगर, मॉडल टाउन के इलाकों में पानी सप्लाई किया जाता है। यहां एक परिवार रह रहा है। 35 जानवर भी किसी ने पाल रखे हैं। बताया जा रहा है कि यहां अवांछित तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। दो ट्यूबवेल में एक खराब पड़ा है। बाकी एक ट्यूबवेल और दूसरी टंकी भी ढंग से काम नहीं कर रही है। पार्षद राजेश अग्रवाल ने बताया कि अधिकारियों की लापरवाही से निगम की संपत्ति की ऐसी हालत है।