फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   health of 16 people deteriorated after eating buckwheat flour puri in Bareilly

Bareilly News: कुट्टू के आटा की पूड़ी खाने से 16 लोगों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Sat, 09 Mar 2024 06:05 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 09 Mar 2024 06:05 PM IST
सार

महाशिवरात्रि पर कुट्टू के आटा की पूड़ी खाने के बाद 16 लोग बीमार हुए। सरकारी और निजी अस्पताल में इलाज के बाद हालत सुधरी तो डिस्चार्ज होकर घर चले गए। 

विज्ञापन
health of 16 people deteriorated after eating buckwheat flour puri in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में महाशिवरात्रि पर शुक्रवार दिनभर उपवास रहकर रात में कुट्टू के आटा की पूड़ी खाने के बाद 16 लोग बीमार हुए। सरकारी और निजी अस्पताल में इलाज के बाद हालत सुधरी तो डिस्चार्ज होकर घर चले गए। इधर, शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग के जिम्मेदार जागे और बाजारों में पहुंचकर कुट्टू के आटा का नमूना लेकर जांच को प्रयोगशाला भेजा। 

विज्ञापन


सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त द्वितीय अपूर्व श्रीवास्तव के मुताबिक मढ़ीनाथ और बेनीपुर चौधरी के एक कारोबारी के प्रतिष्ठान से नमूना लिया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई होगी। जिला अस्पताल एमएस डॉ. ललतेश सक्सेना के मुताबिक शुक्रवार रात एक परिवार के पांच लोग भर्ती हुए थे। उन्होंन कुट्टू के आटे की पूड़ी खाने के बाद बीमार होने की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की थी।
विज्ञापन


उन्हें चक्कर, पेट में तेज दर्द, उल्टी आ रही थी। इलाज के बाद राहत मिली। शनिवार रात तबियत में सुधार होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया। वहीं, स्टेडियम रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भी करीब दर्जन भर लोग भर्ती हुए। हालत में सुधार होने पर डिस्चार्ज कर दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

हवा के संपर्क से खराब होता है कुट्टू का आटा
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. सौरभ गोयल के मुताबिक कुट्टू का आटा हवा के संपर्क से खराब होने लगता है। विषैले पदार्थ की मात्रा बढ़ती है। सेवन से फूड प्वॉइजनिंग की आशंका रहती है। कहा कि कुट्टू आटा अगर पैक्ड है पर पुराना है, तो भी खराब हो सकता है। बताया कि जो भी मरीज शुक्रवार रात भर्ती हुए थे, सभी में फूड प्वाइजनिंग के संदिग्ध लक्षण मिले। समय से इलाज न मिलता तो खतरा बढ़ सकता था।

पूड़ी खाने पर इनकी बिगड़ी तबियत, अब सुरक्षित
आशा पुरम निवासी काजल गुप्ता, अमित कुमार गुप्ता, रेखा गुप्ता बीमार हुईं। एकता नगर निवासी नितिन अग्रवाल, अंकुर शर्मा, हीरा कली बीमार हुईं। आलमगिरीगंज निवासी दंपती रितु अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल, बेटी अनिका और अंकुर बीमार पड़े। गुलाबनगर बंजरिया के अर्पित कुमार बीमार पड़े। वंशीनगला के दंपती मुकेश और राखी, दो बेटी छवि, सिमरन, बेटा केशव, शिव कुमार और काजल बीमार हुईं।

सभी ने श्यामगंज किराना बाजार से खरीदा आटा
श्यामगंज किराना बाजार के कुछ दुकानदार कुट्टू का घटिया आटा बिक्री कर रहे हैं। इसकी पुष्टि पुलिस को सौंपी शिकायती पत्र में आलमगिरीगंज निवासी ने की है। उन्होंने श्यामगंज किराना बाजार के एक दुकानदार से कुट्टू का आटा खरीदने की बात कही है। वहीं, कुट्टू की पूड़ी खाकर बीमार पड़े लोगों ने भी श्यामगंज किराना बाजार से ही आटा खरीदने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed