फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   health

इलाज के लिए दो दिन भटकता रहा टीबी मरीज, मौत

Wed, 25 Dec 2019 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
health
बरेली। जिला अस्पताल में लापरवाही का आलम यह है कि एक टीबी मरीज इलाज के लिए दो दिनों तक दौड़ता रहा, लेकिन उसे इलाज नहीं मिला। मंगलवार को जिला अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। परिवार वालों ने इसे लेकर कुछ देर हंगामा भी किया, लेकिन फिर शव लेकर लौट गए।
विज्ञापन

भोजीपुरा के गोपालपुर निवासी 45 वर्षीय रामसरन टीबी रोगी थे। सोमवार को तबीयत बिगड़ने पर वह जिला अस्पताल पहुंचे। यहां से उन्हें टीबी अस्पताल जाने के लिए कह दिया गया। टीबी अस्पताल पहुंचने पर उन्हें करीब चार घंटे बिठाए रखने के बाद डॉक्टरों ने आज इलाज न हो पाने की बात कहकर घर भेज दिया। मंगलवार सुबह तक उनकी हालत और बिगड़ गई। परिवार वाले फिर उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। लाइन में लगकर पर्चा बनवाने में करीब एक घंटा लगा। इसके बाद डॉक्टर ने रामसरन को इमरजेंसी में भर्ती कराने के लिए कहा। परिवार वाले रामसरन को लेकर दो घंटे तक इमरजेंसी के बाहर खड़े रहे, लेकिन ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उन्हें भर्ती नहीं किया। घरवालों ने जब मरीज का हालत बहुत ज्यादा खराब बताकर भर्ती करने की मिन्नतें कीं तब भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन इसी बीच रामसरन ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मरीज हमारे यहां से दवा ले रहा होगा। तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल गया होगा। वह हमारे यहां नहीं आया है, फिर भी मामले में जानकारी कराऊंगा। अभी इस संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं है। - डॉ. एसके गर्ग, जिला क्षय रोग अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं तो सुबह से जिला अस्पताल में ही रहा। ऐसा कोई मरीज आया ही नहीं और न ही मुझसे कोई शिकायत की गई है। यदि इलाज करने में देरी हुई है तो परिजन शिकायत करें, जांच कराकर कार्रवाई करूंगा। - डॉ. टीएस आर्या, सीएमएम, जिला अस्पताल।


एक और टीबी मरीज की हुई मौत
बरेली। टीबी अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार को एक और टीबी रोगी ने दम तोड़ दिया। शहर के प्रेमनगर निवासी 25 वर्षीय गुड्डू पुत्र रामू टीबी से पीड़ित थे। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे उन्हें इलाज के लिए टीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब दो घंटे बाद उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed