फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Health

जिले की हर दूसरी महिला एनीमिया से पीड़ित

Sat, 21 Dec 2019 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Health
बरेली। जिला अस्पताल में आयोजित कार्यशाला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में जाकर एनीमिक महिलाओं का बचाव और उपचार के टिप्स दिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएमओ डॉ. विनीत कुमार शुक्ल ने की।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि प्रदेश में एनीमिया से पीड़ित महिलाओं का आंकड़ा ढाई करोड़ से ज्यादा है। हर दूसरी महिला एनीमिया से पीड़ित है। बच्चे और गर्भवती महिलाओं के आंकड़े इससे अलग हैं। कार्यशाला में महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उपायों की जानकारी भी दी गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर महिलाओं को जागरूक करने और उपायों की जानकारी देने को कहा गया। सीएमओ ने बताया कि एनीमिया से बचाव के लिए आयरन की टेबलेट लें। इसका सेवन सिर्फ पानी से करें, दूध के साथ इस टेबलेट को न लें। भोजन में हरी सब्जियां, अमरूद, नींबू, आंवला, गुड़, चना, तिल आदि को शामिल करें। इस दौरान एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम, सीएमएस डॉ. टीएस आर्या, महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अलका शर्मा, वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. वागीश वैश्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed