फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Health

अब महाविद्यालयों में फिटनेस प्रभारी रखेंगे सबको फिट

Tue, 10 Dec 2019 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
Health
बरेली। अब रुहेलखंड विश्वविद्यालय और इससे संबंधित सभी महाविद्यालयों में संस्थागत फिटनेस प्लान तैयार किया जाएगा। इसके लिए पिछले दिनों शासन से रुहेलखंड विश्वविद्यालय को एक निर्देश भी जारी किया जा चुका है। फिट इंडिया मूवमेंट के तहत जारी इस निर्देश के अनुसार जिन संस्थाओं में शारीरिक शिक्षा विभाग है, वहां पर उसके शिक्षक को फिटनेस गतिविधियों का प्रभारी बनाया जाएगा। जिन संस्थाओं में शारीरिक शिक्षा विभाग नहीं है, वहां पर किसी अन्य विभाग के उत्साही एवं स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील शिक्षक को इसकी जिम्मेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन

शासन द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है कि प्रत्येक शिक्षण संस्था द्वारा संस्थागत फिटनेस प्लान के अंतर्गत प्रत्येक कक्षा के लिए अलग-अलग फिटनेस गतिविधियां तैयार कराई जाएंगी। उच्च शिक्षा विभाग भारत सरकार द्वारा फिट इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत दिए गए निर्देशों के अनुरूप ही कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जाएगा। इस संबंद्घ में रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुल सचिव ने विवि से जुड़े सभी महाविद्यालयों को पत्र जारी किया हे। पत्र में इन निर्देशों का पालन करने और कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुरूप कार्यक्रम का सफल आयोजन करने को कहा गया है। इसके अलावा कार्यक्रम के फोटोग्राफ, वीडियो क्लिपिंग, पेपर कटिंग सहित कार्यक्रम की रिपोर्ट विश्वविद्यालय के मेल पर भेजने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed