फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Health

नहीं थम रहा डेंगू का कहर, पांच और मरीज बढ़े

Sat, 09 Nov 2019 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
Health
बरेली। संक्रामक बीमारियों का कहर थम नहीं रहा है। डेंगू के साथ ही वायरल बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिला अस्पताल में शुक्रवार को जांच में डेंगू मिलने पर पांच नए मरीजों को भर्ती किया गया। वहीं एबीवीपी विभाग संगठन मंत्री राहुल चौहान भी डेंगू की चपेट में आ गए हैं। वह निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। इसके साथ ही डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर अब 165 हो गई है। इसके अलावा सर्दी बढ़ने से जिला अस्पताल में सांस और दमा के रोगियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

डेंगू के लक्षण वाले मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। अस्पतालों में बुखार के बाद कमजोरी और प्लेटलेट्स कम होने की शिकायत वाले मरीज लगातार बढ़ रहे है। इस बाबत डॉ. वागीश वैश्य ने बताया कि जिन मरीजों में एनएस-1 पॉजीटिव की रिपोर्ट मिल रही है और उनकी प्लेटलेट्स लगातार गिरती जा रही हैं, उन्हें भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। शुक्रवार को डेंगू के पांच नए मरीज सामने आए हैं। शुक्रवार को करीब दो हजार की ओपीडी रही। इसमें पांच मरीजों में डेंगू के लक्षण मिलने पर उन्हें भर्ती कर लिया गया। इसके अलावा करीब सौ मरीज वायरल फीवर से ग्रसित थे। उनका उपचार भी शुरू कर दिया गया है। टीबी, चेस्ट रोग विशेषज्ञ डॉ. एमएल शर्मा ने बताया सर्दी बढ़ते ही सांस और दमा के मरीजों में भी इजाफा हुआ है। इस समय उनके पास करीब 200 की संख्या में ऐसे मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


सुबह कोहरा रहेगा, दिन में खिलेगी धूप, बढ़ेगी ठंड
बरेली। लगातार स्मॉग के साथ बढ़े कोहरे और बादलों के साथ चली हवा से अब ठंड ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार सुबह अधिकतर लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। दिन में तो धूप निकली लेकिन शाम होते ही ठंड ने फिर असर दिखाना शुरू कर दिया। गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को दिन गर्म रहा, लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में दिन में धूप निकलेगी, लेकिन शाम के तापमान में गिरावट आएगी। हालांकि बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। कोहरा बढ़ेगा इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम पारा 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम पारा 15.0 डिग्री रहा। पूरे दिन धूप नहीं खिली। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि अगले दिनों में अभी दिन में धूप निकलेगी, लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। इससे प्रदूषण की मात्रा भी घटेगी। बारिश होने की संभावना नहीं है। उन्होंने बताया कि वैसे नवंबर में 2-3 एमएम बारिश होती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं दिख रहा है। उन्होंने बताया कि तीन चार दिन बाद बादल छट जाएंगे। सुबह कोहरा रहेगा, लेकिन दिन में धूप खिलेगी।

रैली निकाल जताई प्रदूषण पर चिंता
बरेली। शहर में शुक्रवार को सृजन वेलफेयर सोसायटी ने प्रदूषण पर चिंता जताते हुए रैली निकाली। रैली में यूथ पावर अध्यक्ष गौरव सक्सेना, हिन्दू जागरण एकता समिति, अंतरराष्ट्रीय कायस्थ परिवार, कायस्थ चेतना मंच ने रैली को समर्थन दिया।

सोसायटी अध्यक्ष दीक्षा सक्सेना ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अब जाकर प्रशासन सख्त हुआ है। यदि पहले ही ये कदम उठा लिया होता तो स्थिती इतनी खराब नहीं होती। बच्चे तक मास्क लगाकर अपनी कोचिंग और स्कूल जा रहे हैं। उपाध्यक्ष सुधा सक्सेना ने कहा कि लोग घरों में तक सुरक्षित नहीं हैं। प्रदूषण की वजह से लोग बीमारियों से जूझ रहे हैं। यूथ पावर अध्यक्ष गौरव सक्सेना ने कहा ऐसी ज्वलंत समस्या पर सभी को विचार कर जरूरी कदम उठाने चाहिए। कायस्थ चेतना मंच के अध्यक्ष संजय सक्सेना ने कहाकि बताया कि लोग घरों की सफ ाई पर जितना ध्यान देते हैं उतना बाहर के वातावरण को साफ रखने में भी दें। रैली में हिंदू जागरण एकता समिति के विपिन शर्मा, डॉ. विमल भारद्वाज, पिंकी नेहलानी, कोमल नेहलानी अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed