फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Health

सिस्टम को सिर्फ स्मार्ट सिटी का ‘बुखार’.., डेंगू-वायरल से बचना है तो खुद रहें होशियार

Sat, 02 Nov 2019 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
Health
बरेली। बदलते मौसम और प्रदूषण के चलते एक्टिव हुआ वायरल फीवर का वायरस हाहाकार मचा रहा है। रहपुरा चौधरी और सुभाषनगर के तो लगभग हर घर में बुखार का मरीज है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने इन दोनों क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया है। ऐसा नहीं है कि ये दोनों क्षेत्र ही वायरल और डेंगू की चपेट में है.. खतरा शहरवासियों के सिर पर भी मंडरा रहा है। अफसरों का तो सारा ध्यान तो स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट पर लगा है, लिहाजा न तो फॉगिंग कराई जा रही है और न ही सफाई। की प्लानिंग में लगा है। ऐसे मुफीद माहौल में बुखार का वायरस और डेंगू के मच्छर पनप रहे हैं। अगर आपको इन खतरों से बचना है तो इंतजाम खुद ही करना होगा, क्योंकि स्वास्थ्य विभाग ने तो अलर्ट जारी कर इतिश्री कर दी है।
विज्ञापन

रहपुरा चौधरी का तो बुरा हाल... हर घर में मरीज
वार्ड 29 रहपुरा चौधरी में सैकड़ों लोग वायरल फीवर और डेंगू की चपेट में हैं, लेकिन न तो स्वास्थ्य विभाग ने अब तक खबर ली है और न नगर निगम ने फॉगिंग और साफ सफाई पर ध्यान दिया है। स्थानीय निवासी हाजी शकील बोले कि ताहिर की डेंगू से मौत हो चुकी है। उसकी बीवी भी पीड़ित है। यहां तो बुरा हाल है। मोहल्ले के ही कुछ लोगों को साथ लेकर अमर उजाला की टीम पीड़ितों का हाल जानने पहुंची तो स्थिति वाकई भयावह सामने आई। वाजिद बोले कि बेटी आशना और पांच साल का बेटा जीशान बुखार की चपेट में है। आशना को डॉक्टरों ने डेंगू बताया है। कुछ ही देर में उनके दरवाजे पर लोगों की भीड़ जुट गई। उनको लगा शायद स्वास्थ्य विभाग या नगर निगम की टीम आई है। भीड़ में खड़े राशिद ने बताया कि पांच दिन से बुखार आ रहा है। तीन दिन अस्पताल में भर्ती रहे। राशिद को भी डेंगू हुआ है। तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें आईसीयू में भर्ती रहना पड़ा। हाजी शकील बताने लगे कि क्षेत्र में 30 हजार से ज्यादा की आबादी है। लगभग हर घर में बुखार और डेंगू के मरीज हैं। कुछ ठीक हो गए तो कुछ का इलाज चल रहा है। पड़ोस में खड़े आमिर बेग ने बताया कि मोहल्ले के विक्की की हालत बेहद खराब है। वह दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती है। उसे भी डेंगू हुआ है। कुछ ही दूर आगे वाजिद के घर पहुंचे तो एक अन्य वाजिद रजाई ओढ़े लेटे थे। उनकी मां पैर दबा रही थी। पूछने पर बताया कि डेंगू की चपेट में हैं। पांच दिन अस्पताल में भर्ती रहे। वाजिद की बीवी अफसाना, बहन रेशमा, बेटा अब्दुल्ला को भी डेंगू हो गया है। बेटा और बीवी अस्पताल में भर्ती हैं। वाजिद के घर के बाहर मिले मुस्तकीम ने बताया कि उन्हें छह दिन से बुखार आ रहा है। जांच कराई तो डेंगू की पुष्टि हुई। एक अन्य घर में पहुंचे तो यहां मासूम अली और साबरीन बुखार से पीड़ित मिलीं। पड़ोस में ही रहने वाले शकील और गुलनाज दो दिन से बुखार से पीड़ित हैं। इसी तरह इस्लाम, फैजान, आशमा, मुबस्सिर, चंदा बी, बेटा सरफराज, मुनव्वर शकील, मुस्तकीम, गुड्डू खां भी वायरल की चपेट में हैं।
विज्ञापन

रहपुरा चौधरी और सुभाषनगर से बड़ी संख्या में बुखार के मरीज सामने आ रहे हैं। टीमें भेजकर यहां की स्थिति दिखवाने के साथ लोगों को बचाव के तरीके भी बताए जाएंगे। बुखार आने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाएं और आसपास साफ सफाई और पानी न जमा होने दें। डेंगू का मच्छर साफ पानी में पैदा होता है और दिन में काटता है, इसलिए ऐहतियात बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विनीत कुमार शुक्ल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed