फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Health

150 अस्पतालों को नोटिस देकर भूला विभाग

Tue, 22 Oct 2019 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 02:25 AM IST
विज्ञापन
Health
बरेली। बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण में लापरवाही पर उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नकटिया के बाल किशन अस्पताल पर 3.15 लाख रुपये का जुर्माना डाल चुका है। इसके अलावा भी जिले में 150 अस्पताल ऐसे हैं जो मेडिकल कचरे के निस्तारण में नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इनको नोटिस तो जारी हुए, लेकिन विभाग ने कार्रवाई पूर्ण कोई कदम अब तक नहीं उठाया है। अब अगले सप्ताह से इन अस्पतालों के खिलाफ फिर से अभियान चलाने की तैयारी है।
विज्ञापन

सीबीगंज स्थित बायो मेडिकल वेस्ट प्लांट बंद होने के बाद बरेली के अस्पतालों का मेडिकल कचरा शाहजहांपुर स्थित प्लांट पर भेजा जाता है। जिले में करीब 584 छोटे बड़े अस्पताल हैं, जिसमें 51 सरकारी अस्पताल भी शामिल हैं। इनमें ज्यादातर ने बायो मेडिकल वेस्ट प्लांट पर मेडिकल कचरा भेजने के लिए पंजीकरण करा रखा है, लेकिन 150 अस्पताल ऐसे हैं जिनके पंजीकरण नहीं हुए हैं। स्वास्थ्य और प्रदूषण विभाग ने निरीक्षण कर इन अस्पतालों को फटकार लगाते हुए जल्द पंजीकरण कराने को कहा। हालांकि कुछ ने पंजीकरण भी कराए, लेकिन अब भी कुछ बड़े अस्पतालों में मेडिकल वेस्ट का सही से निस्तारण नहीं हो रहा। कई में ईटीपी भी नहीं लगे हैं। अब इन अस्पतालों के खिलाफ फिर से अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

करीब 150 अस्पतालों को मेडिकल वेस्ट के निस्तारण को लेकर पूर्व में पत्र जारी किए थे। इसमें से कुछ ने मेडिकल वेस्ट का निस्तारण कराना शुरू कर दिया है। बाकी की स्थिति देखने के लिए अभियान चलाया जाएगा, जो अस्पताल बायो मेडिकल वेस्ट को मेडिकल कचरा नहीं भेज रहे होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. अशोक कुमार, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed