{"_id":"5da8cf638ebc3e015c0cc4b9","slug":"health-bareilly-news-bly3805415136","type":"story","status":"publish","title_hn":"पता लगाएगी जांच समिति... कौन डाल गया जिला अस्पताल में नवजात का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पता लगाएगी जांच समिति... कौन डाल गया जिला अस्पताल में नवजात का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जिला अस्पताल की इमरजेंसी के शौचालय में नवजात के शव को कौन डाल गया.. अभी इसका पता नहीं चल पाया है। रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज भी देखे गए, लेकिन कुछ पता नहीं चला। मामले की जांच के लिए अब तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है।
बुधवार सुबह जिला अस्पताल की इमरजेंसी के शौचालय में एक नवजात बच्चे का शव मिला था। शव मिलने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी सकते में आ गए। जिला महिला अस्पताल में जनमे बच्चों का रिकॉर्ड देखा गया। सभी बच्चे सुरक्षित मिले। चर्चा थी कि एक महिला का प्रसव हुआ और मृत होने पर बच्चा शौचालय में डाल दिया। हालांकि यह बात स्पष्ट नहीं हो पाई। सीसीटीवी और रिकॉर्ड खंगालने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला तो गुरुवार को सीएमएस डॉ. टीएस सिंह आर्या ने डॉ. एके गौतम, डॉ. कर्मेंद्र और डॉ. हरीश चंद्रा की एक कमेटी बना दी। कमेटी जांच कर अपनी रिपोर्ट देगी। हालांकि सीएमएस का ये भी कहना है कि यह बच्चा जिला अस्पताल में नहीं जन्मा। यह बच्चा बाहर से लाकर यहां डाला गया। उन्होंने बताया कि जांच के लिए समिति गठित कर दी है।