फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Health

इमरजेंसी में शराब कहां से आती है... जांचेगी कमेटी

Fri, 11 Oct 2019 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
Health
बरेली। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में शराब पीने और शराब की बोतलें पकड़े जाने के कई मामले सामने आ चुके हैं। शराब कहां से और कौन लाता है इसकी जांच के लिए सीएमएस ने एक कमेटी गठित कर दी है। सीएमएस का कहना है कि इसमें जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं शराब पीकर इमरजेंसी देखने वाले डॉक्टर से भी जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन

बुधवार रात जिला अस्पताल की इमरजेंसी में एक डॉक्टर शराब के नशे में पहुंच गए थे। डॉक्टर को लड़खड़ाता देख तीमारदारों ने विरोध जताया था। शिकायत मिलने के बाद सीएमएस खुद इमरजेंसी पहुंचे और डॉक्टर को ड्यूटी से हटाया। उसकी जगह दूसरे डॉक्टर को लगाया गया। इससे पहले भी सीएमएस के निरीक्षण में इमरजेंसी में बीयर की बोतलें मिली थी। हालांकि यह बोतलें कौन लाया इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। सीएमएस ने गुरुवार को नशे में इमरजेंसी आने वाले डॉक्टर से स्पष्टीकरण मांगा। वहीं जांच समिति भी गठित कर दी। अब जांच की जाएगी कि इमरजेंसी में शराब कहां से आती और इसे लाता कौन है। सीएमएस डॉ. टीएस सिंह आर्या ने बताया कि डॉक्टर से जवाब तलब किया है। शराब कहां से आती है और कौन पीता है, इसकी जांच के लिए एक टीम भी गठित कर दी है। जो भी इसमें दोषी पाया गया उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed