फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Health

डेंगू के तीन और पीड़ित जिला अस्पताल में भर्ती

Sun, 06 Oct 2019 06:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 06:53 PM IST
विज्ञापन
Health
बरेली। बरसात के बाद तेज धूप ने गर्मी बढ़ाई तो कई तरह की बीमारियों का भी खतरा मंडराने लगा है। जलभराव होने से सबसे ज्यादा खतरा मलेरिया और डेंगू का होता है। इसका असर भी दिखने लगा है। जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में शनिवार को डेंगू के तीन नए मरीज भर्ती किए गए। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। चिकित्सकों को लोगों को जागरूक करने को कहा गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सात मरीज फैल्सिफेरम और चार मरीज मलेरिया के भर्ती थे। बच्चा वार्ड में बुखार से पीड़ित एक नौ साल का बच्चा भर्ती था। जब उसकी जांच हुई तो डेंगू की पुष्टि हुई। इसके अलावा शहर के दो अन्य व्यक्ति भर्ती थे। उनके सैंपल की जांच हुई तो उसमें भी डेंगू की पुष्टि हुई। इसके बाद तीनों को डेंगू वार्ड में शिफ्ट किया गया। बता दें कि पिछले साल डेंगू, फैल्सिपेरम मलेरिया से कई लोगों की जान चली गई थी जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हुआ और बचाव के इंतजाम भी किए। लोगों को जागरूक भी किया। इस समय जिला अस्पताल में तीन डेंगू के मरीजों के अलावा सात फैल्सिपेरम और चार मलेरिया के मरीज भी भर्ती हैं। बारिश के बाद गर्मी बढ़ने से इसका खतरा और बढ़ सकता हैै। एहतियात के तौर पर चिकित्सकों को निर्देश दिए गए कि लोगों को जागरूक करेंगे। लक्षण और बचाव के तरीके बताएं। सीएमएस डॉ. टीएस सिंह आर्या ने बताया कि तीन मरीज डेंगू के भर्ती हुए हैं। इससे बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए कहा गया है। सात मरीज फैल्सिपेरम के भी भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed