{"_id":"5d852a308ebc3e93a553d87a","slug":"health-bareilly-news-bly376977144","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के ज्ञापन न लेने पर प्रधान और सुरक्षा कर्मियों के बीच तनातनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के ज्ञापन न लेने पर प्रधान और सुरक्षा कर्मियों के बीच तनातनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शौचालयों के निर्माण में घपला सहित भ्रष्टाचार के दूसरे मामलों में प्रधानों पर एफआईआर समेत दूसरी कार्रवाई होने के विरोध में अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने कलक्ट्रेट गेट पर काफी देर हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान प्रधान इसे लेकर भी नाराज थे कि उनका ज्ञापन लेने के लिए डीएम और सीडीओ नहीं आए। इसे लेकर प्रधान कलक्ट्रेट गेट पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों से भी भिड़ने की कोशिश करने लगे। माहौल बिगड़ता देख कोतवाल गीतेश कपिल ने मौके पर पहुंचकर प्रधानों को समझा कर मामला शांत किया।
शुक्रवार को बड़ी संख्या में प्रधान कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन और हंगामा करते हुए नारेबाजी की। प्रधानों का कहना था कि स्वच्छ भारत मिशन में प्रधानों को अच्छे कामों के लिए पुरस्कृत किया गया और अब अधिकारी उन्हीं के खिलाफ मुकदमे दर्ज करा रहे हैं। भ्रष्टाचार के मामलों में प्रधानों को ही निशाना बनाया जा रहा है। प्रधानों पर दर्ज मुकदमों को तत्काल समाप्त किया जाए। प्रधानों ने यह दिक्कत भी बताई कि धनाभाव के कारण ग्राम पंचायतों में गौवंश आश्रय स्थलों का संचालन करने में दिक्कत हो रही है। इसके लिए भी प्रधानों को फंसाया जा रहा है। इसी मनरेगा सहित दूसरी योजनाओं को लेकर भी प्रधानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विपिन मिश्रा ने कहा कि प्रधानों के साथ हो रही ज्यादती को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रधानों से ज्ञापन लेने आए एसीएम तृतीय को यह कहकर वापस कर दिया कि वे डीएम और सीडीओ को ही ज्ञापन देेेंगे। इसे लेकर प्रधान वहीं धरने पर बैठ गए। इस बीच, कुछ प्रधान और सुरक्षा कर्मियों के बीच तनातनी और हल्की धक्का-मुक्की भी हुई। इस पर कोतवाल गीतेश कपिल फोर्स के साथ मौके पर पहुंच और उन्होंने मामले को शांत कराया। इसके बाद प्रधानों ने एसीएम तृतीय को ही ज्ञापन सौंप दिया।