फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Health

डॉक्टर साहब की दौड़भाग तो बच गई पर मासूमों की जान कैसे बचेगी

Wed, 18 Sep 2019 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 01:53 AM IST
विज्ञापन
Health
बरेली। अपनी जरा सहूलियत के लिए जिला अस्पताल प्रशासन प्रसूताओं और नवजात बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहा है। बुखार के मरीजों का वार्ड महिला अस्पताल में बना दिया गया है जहां प्रसूताओं के साथ नवजात बच्चों में भी बुखार के मरीजों का संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। हद यह है कि पिछले दिनों एडी हेल्थ डॉ. राकेश दुबे ने इस पर नाराजगी जताते हुए बुखार के मरीजों को तत्काल महिला अस्पताल में बनाए गए वार्ड से हटाकर पुराने प्रसूता वार्ड में ले जाने का निर्देश दिया था लेकिन चूंकि यह वार्ड कुछ दूर पड़ता है इसलिए जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने अपनी दौड़भाग बचाने के लिए उनके निर्देश को अनदेखा कर दिया।
विज्ञापन

बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद जिला अस्पताल प्रशासन ने इन मरीजों के लिए एक वार्ड महिला अस्पताल की तीसरी मंजिल पर बना दिया। इस वार्ड में पहले मलेरिया के मरीज भी रखे गए थे लेकिन संक्रमण की आशंका जताने पर जिला अस्पताल ने मलेरिया के मरीज वहां से हटा दिए। बुखार के मरीज अब भी वहीं पर हैं। रविवार को एडी हेल्थ डॉ. राकेश दुबे ने महिला अस्पताल का निरीक्षण किया तो इस पर नाराजगी जताई। उन्होंने बुखार के मरीजों को वहां से पुराने लेबर वार्ड में शिफ्ट करने के निर्देश दिए। मगर मंगलवार को जिला अस्पताल ने उस वार्ड की छत टपकने की बात कहकर मरीज शिफ्ट करने से इनकार कर दिया। वहीं महिला अस्पताल प्रशासन का कहना है कि छत ठीक है और कुछ दिन पहले ही मरम्मत कराई गई है। वहीं, सूत्रों का कहना है कि पुराना लेबर वार्ड अस्पताल के दूसरे कोने पर है। ओपीडी से दूरी ज्यादा होने के चलते डॉक्टर वहां जाना नहीं चाहते इसलिए ही बहाना बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed