{"_id":"5d813d0c8ebc3e015369ee03","slug":"health-bareilly-news-bly3764831174","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार का कहर- अब राजपुर कलां में किशोरी ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार का कहर- अब राजपुर कलां में किशोरी ने तोड़ा दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजपुर कलां। अब तक दर्जनों लोगों की जान ले चुके बुखार का कहर आंवला क्षेत्र में बढ़ता जा रहा है। सोमवार को एक 15 वर्षीय किशोरी की बुखार से मौत हो गई। वह पांच दिन से बुखार से पीड़ित चल रही थी। गांव के ही एक झोलाछाप से उसका इलाज चल रहा था। सोमवार को हालत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई।
विकाश खंड मझगवां के कस्बा राजपुर कलां में बाबू मनिहार की पुत्री मिस्कीन (15) को पांच दिन से बुखार था। उसका इलाज कस्बे के ही एक झोलाछाप से चल रहा था, लेकिन हालात में सुधार नहीं हुआ। सोमवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उसे बरेली के लिए लेकर निकले, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। क्षेत्र में बढ़ते बुखार के प्रकोप से लोगों में दहशत है। इससे पहले खटेटा, मुगलपुर, अनुरुद्घपुर, बरा सिरसा, भजनई, किदौना आदि गांवों में बुखार से लोगों की जान जा चुकी है। अब भी इन गांवों में सैकड़ों लोग बुखार से पीड़ित हैं।