{"_id":"5d7feb438ebc3e93b774ea5c","slug":"health-bareilly-news-bly3764334171","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में डेंगू के मरीजों को छह दिन से नहीं दिया खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में डेंगू के मरीजों को छह दिन से नहीं दिया खाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में दो मरीज छह दिन से भर्ती हैं लेकिन इन्हें अब तक खाना नहीं दिया गया है। वहीं, मरीजों का यह भी आरोप है कि शनिवार के बाद कोई डॉक्टर उन्हें देखने नहीं पहुंचा।
सीबीगंज की आईटीआर कॉलोनी निवासी संजय सिंह की बेटी 15 वर्षीय राशी सिंह को बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया था। राशी की दादी विमला देवी ने बताया कि भर्ती होने के बाद से आज तक मरीज को जिला अस्पताल की ओर से खाना नहीं दिया गया है। वे लोग स्वयं खाना लेकर आ रहे हैं। इसी वार्ड में भर्ती 65 वर्षीय जयवंती के बेटे राजपाल ने बताया कि उन्होंने भी अपनी मां को बृहस्पतिवार को ही डेंगू के चलते भर्ती कराया था। उन्हें भी अस्पताल की ओर से खाना नहीं दिया गया है। साथ ही दोनों मरीज के तीमारदारों ने कहा कि अंतिम बार शनिवार को डॉक्टर इन मरीजों को देखने पहुंचे थे। इसके बाद स्टाफ आकर दवाई दे जाता है लेकिन कोई डॉक्टर शनिवार के बाद सोमवार दोपहर तक देखने नहीं पहुंचा।
वर्जन
मरीजों को प्रतिदिन हर वार्ड में खाना दिया जाता है। डेंगू वार्ड में खाना क्यों नहीं पहुंचा, इसे दिखवाया जाएगा। डॉक्टर भी लगातार मरीजों को देखने पहुंच रहे हैं। - डॉ. टीएस आर्या, सीएमएस