{"_id":"5d755ff28ebc3e93de123cb8","slug":"health-bareilly-news-bly3754273167","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेता जी लाइन तोड़ोगे तो डॉक्टर दौड़ाएंगे ही..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेता जी लाइन तोड़ोगे तो डॉक्टर दौड़ाएंगे ही..
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। लाइन तोड़कर ओपीडी में जबरन दिखाने कोशिश करने पर जिला अस्पताल के एक डॉक्टर ने नेता जी को हड़काकर अपने कमरे से निकाल दिया। इस पर नेता ने स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की है।
रोडवेज से रिटायर और खुद को एक पार्टी का नेता बताने वाले व्यक्ति पांच सितंबर को अपने एक मित्र को दिखाने के लिए जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे। उनका आरोप है कि हड्डी वाले डॉक्टर लाइन में लगे मरीज को छोड़कर अन्य लोगों को देख रहे थे। इससे उनका नंबर नहीं आ रहा था तो वह अंदर पहुंच गए। इस पर डॉक्टर भड़क गए और उनसे अभद्रता कर गालीगलौज करने लगे। इस मामले को लेकर उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की है। वहीं, इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिनमें गुस्से में आए डॉक्टर का कहना है कि 12 बजे से पहले वह स्टाफ के मरीजों को भी नहीं देखते। नेता जी बिना लाइन के जबरन अपना मरीज दिखाना चाह रहे थे। अगर ऐसा होगा तो वे लोग कैसे काम कर पाएंगे और कैसे दूर दराज से आने वाले मरीजों को देख पाएंगे।