{"_id":"5d755ff48ebc3e013202870f","slug":"health-bareilly-news-bly3753939128","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में बुखार के लिए एक और वार्ड बना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में बुखार के लिए एक और वार्ड बना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बुखार का कहर बढ़ता ही जा रहा है। रोज सैकड़ों नए मरीज सामने आ रहे हैं। रविवार को जिला अस्पताल प्रशासन ने पुराने महिला अस्पताल में 70 बेड का एक और वार्ड बुखार के मरीजों के लिए तैयार कराया है। अब सोमवार से यहां मरीज भर्ती करने शुरू हो जाएंगे।
इन दिनों पूरे जिले में बुखार तेजी से पांव पसार रहा है। सितंबर महीने में अब तक बुखार के करीब आठ हजार मरीज सामने आ चुके हैं। इसके चलते ही जिले के 15 ब्लॉक में इस बार 717 गांवों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। जिला अस्पताल में बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस समय जिला अस्पताल में सामान्य बुखार, मलेरिया और फैल्सीपेरम के करीब 60 मरीज भर्ती हैं। इनमें 17 मरीज फैल्सीपेरम के हैं। सामान्य बुखार पीड़ितों को फैल्सीपेरम और मलेरिया के रोगियों से अलग रखा जाता है। इसके चलते जिला अस्पताल में बुखार के मरीजों के लिए जगह कम पड़ने लगी थी। इसको देखते हुए पुराने महिला अस्पताल के पिछले हिस्से में बुखार के लिए एक अतिरिक्त वार्ड बनाया गया है। 70 बेड वाले इस वार्ड में रविवार को सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली र्गई हैं और अब सोमवार से यहां मरीज भर्ती होने लगेंगे।
बच्चों को मरीजों के पास न ले जाएं
फैल्सीपेरम मलेरिया वार्ड में स्टाफ के मना करने के बावजूद तीमारदार जमावड़ा लगाए हैं। यहां तक कि छोटे-छोटे बच्चों को भी मरीजों के पास बैठा रहे हैं, जिसके इन बच्चों को भी संक्रमण का खतरा बना हुआ है। स्टाफ का कहना है कि मना करने पर तीमारदार उन लोगों से झगड़ा करने लगते हैं। इसके चलते वे लोग भी मजबूर हैं।
विज्ञापन
विभिन्न ब्लॉक में संवेदनशील गांव
मझगवां : 148
रामनगर : 40
भमोरा : 118
नवाबगंज : 13
बिथरी : 59
भोजीपुरा : 72
मुड़िया नवी बख्श : 12
कुआंडांडा : 98
शेरगढ़ : 24
फतेहगंज : 147
मीरगंज : 58
बहेड़ी : 26
क्यारा : 58