फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Health

प्राचीन संस्कारों को भूलना बच्चों की सेहत पर पड़ रहा भारी

Fri, 30 Aug 2019 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
Health
बरेली। बच्चों की पहली शिक्षक और डॉक्टर मां ही होती है, लेकिन नवजात बच्चों को सेहतमंद बनाने में कारगर प्राचीन विधियों को भूलना बच्चों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। जिले में प्रीमेच्योर बेबी की संख्या बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रीमेच्योर बेबी की मां को कंगारू मदर केयर (केएमसी) विधि के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर ब्लॉक रिसोर्स ग्रुप तैयार कर जागरूकता अभियान संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन

ब्लॉक रिसोर्स ग्रुप के दीनानाथ द्विवेदी ने बताया कि मां अपने नवजात बच्चे की पहली डॉक्टर बनकर उसे सेहतमंद रख सकती है। इसके लिए उसे कंगारू मदर केयर (केएमसी) से अपने बच्चे को हीलिंग टच देना होता है। इससे नवजात बच्चों के शरीर के तापमान में स्थिरता आती है। उन्हें ‘हाइपोथरमिया’ से बचाया जा सकता है। साथ ही उनका वजन भी बढ़ता है। बच्चा ठीक से स्तनपान करने लगता है। बच्चों का नींद में चौंकना भी केएमसी से दूर हो जाता है। इस विधि के प्रति जागरूकता लाने में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग इंक्रीमेंटल लर्निंग अप्रोच (आईएलए) के तहत ब्लॉक रिसोर्स ग्रुप को प्रशिक्षित किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायतीराज विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के अलावा टेक्निकल सपोर्ट यूनिट (यूपीटीएसयू) की पोषण सखी भी जागरूक करेंगी।
विज्ञापन

कौन-कैसे कर सकता है केएमसी
इसमें मां को अपने सीने से बच्चे का सीना लगाना होता है ताकि बच्चे और मां की त्वचा का स्पर्श हो सके। ये विधि मां को दिन में 3-4 बार एक-एक घंटे के लिए करनी होती है। मां के अलावा परिवार का कोई और सदस्य जैसे बच्चे के पिता, उसके दादा या कोई भी बच्चे को केएमसी दे सकता है। केएमसी में शिशु की मां को किसी कुर्सी पर बैठकर ऐसे कपड़े पहनने होंगे जो आगे से खुल सके। साथ ही बच्चे को टोपी, जुराब, नैप्पी और आगे से खुलने वाले कपड़े पहनाएं। इसके बाद बच्चे को मां के सीने पर पर सीधा रखें ताकि मां के साथ आई कांटैक्ट हो सके। बच्चा रोने लगे, असुविधाजनक महसूस करे या हाथ-पांव मारे तो यह केएमसी बंद करने का समय होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेवजह रुपया न करें बरबाद
डॉ. रचना ने बताया कि जन्म के दिन तीन स्थितियां देखकर शिशु के कमजोर होने का पता लगाता है। पहला, साढ़े आठ माह से पहले जन्म, दूसरा, दो किलोग्राम से कम वजन, तीसरा, स्तनपान न कर पाना कमजोरी के संकेत हैं। ऐसे बच्चों को संक्रमण से बचाते हुए उन्हें जीवित रखना काफी कठिन होता है। इलाज में अच्छा खासा रुपया भी खर्च होता है, जबकि इस स्थिति में केएमसी बेहद कारगर है। बच्चों के शरीर को गर्म रखने के लिए सूती कपड़े से कई पर्तों में लपेटकर रखना, शिशु को अपने शरीर से चिपका कर रखने, स्वच्छता रखने और शिशु का हाथ धोने के बाद उसे कपड़े से पोंछने के बजाय हवा में सूखने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed