फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Head Constable Vandana is preparing for the World Police Games

Bareilly News: हेड कांस्टेबल वंदना वर्ल्ड पुलिस गेम्स की कर रही तैयारी

Wed, 03 Jun 2026 01:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 03 Jun 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Head Constable Vandana is preparing for the World Police Games
बरेली। पुलिस विभाग की हेड कांस्टेबल वंदना इन दिनों वर्ल्ड पुलिस गेम्स में पंजा लड़ाने की तैयारी कर रही हैं। वह आर्म रेसलिंग में महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी हैं। बीते वर्ष 2025 में उन्होंने ऑल इंडिया पुलिस प्रतियोगिता में रजत पदक जीता था।
विज्ञापन


वंदना ने ओपन नेशनल 2025 में भी दो स्वर्ण पदक (दाएं और बाएं हाथ) अपने नाम किए थे। उनका अगला लक्ष्य वर्ल्ड पुलिस गेम्स में अपनी जगह बनाना है। इसके लिए उन्हें आगामी ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में स्वर्ण पदक जीतना होगा। मूल रूप से अमरोहा की रहने वाली वंदना 2017 से बरेली जिले में कार्यरत हैं। उनके पति सीआरपीएफ में हैं और वह दो बच्चों की मां भी हैं। इन सभी जिम्मेदारियों के बावजूद वह प्रतिदिन तीन घंटा आर्म रेसलिंग का अभ्यास करती हैं। वह ग्राउंड पर भी पसीना बहा रही हैं। वंदना ने बताया कि उनका उत्तर प्रदेश पुलिस में राज्य स्तर पर हमेशा स्वर्ण पदक रहा है। वंदना ने बताया कि आने वाले दिनों में ऑल इंडिया पुलिस प्रतियोगिता होने जा रही है। इसमें स्वर्ण पदक जीतकर उन्हें वर्ल्ड पुलिस गेम्स में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। ऑल इंडिया पुलिस प्रतियोगिता में देश की सभी सेनाएं हिस्सा लेती हैं। इसी तरह वर्ल्ड पुलिस गेम्स में भी सभी देशों की सेनाएं प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन



बच्चे भी करने लगे एथलेटिक्स में प्रतिभाग
वंदना ने 2022 में आर्म रेसलिंग को अपनाया था। इससे पहले वह 2011-12 तक वेटलिफ्टिंग करती थीं। शादी और गर्भावस्था के बाद उन्हें वेटलिफ्टिंग छोड़नी पड़ी। स्वस्थ होने के बाद उन्होंने आर्म रेसलिंग को चुना, जिसे वह दिमाग और शरीर दोनों का खेल मानती हैं। उनके आठ वर्षीय बेटी और छह वर्षीय बेटा भी उनसे प्रभावित होकर एथलेटिक्स में प्रतिभाग करने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed